मनोरंजन

आखिर सलमान से जुड़े सवाल पर क्यों भड़क गईं जरीन?

zarin आखिर सलमान से जुड़े सवाल पर क्यों भड़क गईं जरीन?

नई दिल्ली। सलमान खान ने बॉलीवुड में जरीन खान को लॉन्च किया और कुछ समय बाद जरीन अपने तरीके से फिल्म करने लगीं। जरीन हाल ही में 1921 में नजर आईं। इससे पहले जरीन अक्सर-2, हेट स्टोरी-3 जैसी बोल्ड फिल्में कर चुकी हैं। सलमान से जुड़े एक सवाल पर जरीन का गुस्सा फूट पड़ा।

 

zarin आखिर सलमान से जुड़े सवाल पर क्यों भड़क गईं जरीन?

हाल ही में जरीन से पूछा गया कि उनके बोल्ड सीन पर सलमान का क्या रिएक्शन है।इस सवाल पर जरीन भड़क गईं।उन्होंने कहा कि अगर आप पूछते कि मेरी मां का क्या रिएक्शन है तो ज्यादा सही रहता।

जरीन ने कहा कि मेरी मां को मेरे बोल्ड सीन से कोई परहेज नहीं है।जरीन ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनसे सलमान की प्रतिक्रिया के बारे में इसलिए पूछा जाता है क्योंकि जरीन उनकी वजह से ही इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हैं।

जरीन ने कहा कि सलमान उनके लिए बेहद खास हैं, लेकिन वो हर समय एक दूसरे पर गिरे नहीं रहते।हर बार लोगों का सवाल घूम-फिर कर सलमान पर क्यों आ जाता है ये उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

Related posts

करण जौहर की बायोग्राफी जनवरी में होगी लॉन्च

Anuradha Singh

बिग बॉस के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rani Naqvi

अभी शादी का इरादा नहीं : दीपिका

bharatkhabar