भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुपनिया दीवानी है। धोनी न सिर्फ अच्छा खेलते हैं बल्कि वो खुद भी बहुत अच्छे इंसान हैं। तभी तो भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत भी धोनी के फऐन हो गये। और उन्होंने बातों-बातों में कई खुलासे करते हुए बड़ा बयान दे दिया।
पंत ने धोनी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, किसी भी परेशानी से निपटने के लिए उनकी मदद मांग सकता हूं। लेकिन वे सिर्फ रास्ता बताते हैं, ताकि मैं खुद अपनी समस्या से बाहर निकलूं और पूरी तरह उन पर निर्भर न रहूं।
पंत का कहना है कि धोनी के ऐसा करने से मेरा आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल की अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान यह बात कही।
पंत ने ये बयान एक लाइव चैट के दौरान दिया। जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। और देखते ही देखते लोगों की पंत के बयान पर खूब प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
https://www.bharatkhabar.com/icc-test-ranking-here-is-how-india-dropped-from-top/
आपको बता दें, पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में लोकेश राहुल ने उनकी जगह ले ली जिससे इस युवा खिलाड़ी को अंतिम एकदश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। और इन्ही संघर्षों को देखते हुए अब पंत का बयान आया है।