Breaking News featured देश बिहार भारत खबर विशेष

कौन संभालेगा बिहार की सत्ता, जानिए कौन चल रहा आगे

a91f447c 95d3 42da b405 80cc991cb607 कौन संभालेगा बिहार की सत्ता, जानिए कौन चल रहा आगे

बिहार। राज्य में चल रही विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अब धीरे-धीरे कम होने को है। आज चुनाव के नतीजे आने वाले हैं जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। अभी फिलहाल महागठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं जेडीयू और बीजेपी का एनडीए 111 सीटों पर आगे चल रहा है। अभी कुछ जगह ​के रूझान आए हैं वहीं कुछ जगहों के आने वाले हैं। चुनाव के नतीजे देख ऐसा लग रहा है कि इस बार महागठबंधन की सरकार होगी। लेकिन पूर्ण नतीजे आने बाकी हैं।

इन विधानसीटों ये महारथी चल रहे आगे-

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं। रुझानों में महागठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। ताजा रुझानों के मुताबिक आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं जेडीयू और बीजेपी का एनडीए 111 सीटों पर आगे चल रहा है। महागठबंधन में आरजेडी 87, कांग्रेस 25 और लेफ्ट 12 सीटों पर आगे है। वहीं एनडीए में बीजेपी 56, जेडीयू 49, हम चार और वीआईपी 2 सीटों पर आगे है। उत्तर बिहार में सबसे ज्यादा 73 विधानसभा सीट हैं। इन पर महागठबंधन 37, एनडीए 36 सीटों पर आगे है। मिथिलांचल की 50 विधानसभा सीटों पर महागठंबंधन 24, एनडीए 25 और पासवान 1 सीट पर आगे है। सीमांचल की 24 सीटों पर तेजस्वी 13, एनडीए 10 सीटों पर आगे है। मगध-भोजपुर की 69 सीटों पर महागठबंधन 39, एनडीए 27, चिराग पासवान 1 और अन्य 1 सीट पर आगे है।

सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे-

मोकामा सीट से आरजेडी के अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। इमाम हंज से हम के जितनराम मांझी आगे चल रहे हैं। मधेपुरा से पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं। राघोपुर से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। जमालपुर से नीतीश सरकार में मंत्री शैलेश कुमार पीछे चल रहे हैं। हिन्दी पट्टी के राज्यों में अहम प्रदेश माने जाने वाले बिहार में इस बार तीन चरणों में मतदान हुआ। कुल 243 सीटों पर 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोट डाले गए। पहले चरण में कुल 71 सीटों पर 53.54 फीसदी, दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54.05 फीसदी और तीसरे चरण में 78 सीटों पर 59.94 फीसदी मतदान हुआ।

Related posts

INDvWI: जीत के बाद रोहित का खुलासा, पोलार्ड को आउट करने के लिए आतुर थे क्रुणाल पांड्या

mahesh yadav

कोरोना संक्रमण को लेकर परिवहन निगम हुआ सक्रिय, जानिए क्या दिए दिशा-निर्देश

Aditya Mishra

उत्तराखंडः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मेजबानी करते हुए उत्तराखंड ने पर्यटन में बढ़ावा की संभावनाएं तलाशी

mahesh yadav