featured दुनिया

अमेरिका को दंगों की आग में किसने झोंका?, कहां सोए हैं ट्रंप..

america 5 अमेरिका को दंगों की आग में किसने झोंका?, कहां सोए हैं ट्रंप..

कोरोना के कहर के बीच अमेरिका में भड़के दंगे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से अमेरिका की लगातार हालत खराब होती जा रही है। अमेरिका में एक तरफ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका है तो वहीं एक अफ्रीकन व्यक्ति की मौत पर पूरा अमेरिका दंगों की आग में जल रहा है। अमेरिका की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि, अब तक 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

america 1 अमेरिका को दंगों की आग में किसने झोंका?, कहां सोए हैं ट्रंप..

आपको बता दें,मिनियापोलिस पुलिस के हाथों जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के जवाब में अमेरिका भर के शहरों में प्रदर्शन हुए। फ्लोयड की गर्दन पर चाकू मारने वाले पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और फ्लॉयड की मौत में हत्या और हत्या के आरोप लगाए गए।

विरोध प्रदर्शन शुक्रवार रात और पोर्टलैंड, ओरेगन से अटलांटा, जॉर्जिया तक शहरों में शनिवार सुबह जारी रहा। नेशनल गार्ड कुछ शहरों में जुटाए जाने के साथ कई प्रदर्शन हुए।29 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में बार्कलेज सेंटर में मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हत्या के खिलाफ आयोजित रैली के लिए इकट्ठा होने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के जमकर हमला किया । जिसके बाद पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए भीड़ पर हमला बोल दिया।

ameroca 2 अमेरिका को दंगों की आग में किसने झोंका?, कहां सोए हैं ट्रंप..
इस दौरान एंड्रयू क्यूमो ने ब्रुकलिन विरोध प्रदर्शन को संबोधित किया जिसके बाद दंगे भड़क गये।आपको बता दें, अमेरिका में लगभग 20 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में शुक्रवार की रात करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान डेट्रॉयट में 19 साल की युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पोर्टलैंड में प्रशासन ने दंगे की स्थिति घोषित कर दी है।

मिनेपोलिस में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और प्रदर्शन को शांत कराने के लिए 2500 अफसरों को तैनात किया गया है।मिनेपोलिस में स्थिति खतरनाक बनी हुई है। शहर में प्रदर्शन जारी है। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य के इतिहास में यह लोगों द्वारा किया जा रहा अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है।america 4 अमेरिका को दंगों की आग में किसने झोंका?, कहां सोए हैं ट्रंप..

वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस के बाहर भी शुक्रवार को करीब सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया है। वहीं, अश्वेत व्यक्ति की मौत में शामिल मिनेपोलिस के एक पुलिस अफसर पर थर्ड-डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। हेनेपिन काउंटी के अटॉर्नी माइक फ्रीमैन ने ये जानकारी दी।

 

मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर में दंगे भड़क गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन को तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया। कुछ जगहों पर लूटपाट हुई। हालात बिगड़ते देख गवर्नर टिम वॉल्ज ने इमरजेंसी लगा दी। न्यूयॉर्क में पुलिस विरोधी प्रदर्शन हुए। इस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दंगाइयों को चेतावनी दी। कहा- अगर लूटपाट हुई तो हमारी तरफ से गोलियां चलेंगी।

https://www.bharatkhabar.com/china-takes-a-step-towards-banning-dog-meat/
इसके साथ ही ट्रंप ने ट्रम्प ने फ्लॉयड के परिवार से बात की है। इस घटना को लेकर दुख जताया। आपको बता दें अमेरिका का हालत फिलहाल तो हाथ से बाहर नजर आ रहे हैं। लगातार होते दंगों ने अमेरिका की हालत बद से बत्तर कर दी है। अगर समय रहते अमेरिका में ये दंगे न रोके गये तो इससे भी बुरी स्थिति देखने को मिल सकती है।

Related posts

पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार ने तय की नई योजना

Vijay Shrer

CAA के विरोध में वे मंडी हाउस से जंतर मंतर तक पैदल मार्च करेंगे प्रदर्शनकारी,  इलाके में धारा 144 लागू 

Rani Naqvi

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अगस्त से मिलेगी बढ़ी सैलरी

bharatkhabar