धर्म

घर में रोजाना करते हैं पूजा तो रखें इन बातों का ध्यान…

pooja घर में रोजाना करते हैं पूजा तो रखें इन बातों का ध्यान...

नई दिल्ली। नहाने के बाद सबसे पहला काम होता है भगवान को याद करना। ऐसा करने से न केवल मन खुश होता बै बल्कि उनको आप जो भी मिला है उसके लिए शुक्रिया अदा करते है। ये परंपरा आज की नहीं बल्कि सालों से चली आ रही है जिसे सभी लोग अपनाकर अपने दिन की शुरुआत करते है। लेकिन क्या आपको पता है घर में रोजाना पूजा करने के भी कुछ नियम होते है जिन्हें अपनाकर आप शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।

pooja घर में रोजाना करते हैं पूजा तो रखें इन बातों का ध्यान...

-भगवान सूर्य, गणेश, शिव, दुर्गा और विष्णु पंचदेव कहलाते है। इनकी पूजा सभी कार्यों में अनिवार्य रुप से करनी चाहिए।

-इसके साथ ही पंचदेव का ध्यान रोजाना करना चाहिए ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा औप समृद्धि बनी रहती है।

-शिव , गणेश और भैरव जी को तुलसी ना चढ़ाएं।

-मां दुर्गा को दुर्वा नहीं चढ़ानी चाहिए ये विशेष कर गणेश जी को अर्पित की जाती है।

-ऐसा कहा जाता है जो इंसान बिना नहाए तुलसी के पत्तो को तोड़ता है तो भगवान उन पत्तों को स्वीकार नहीं करते।

-जिस घर में नियमित रुप से पूजा की जाती है वहां पर देवी-देवताओं का निवास होता है। उन घरों में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती।

-किसी भी अपवित्र धातु के बर्तन में गंगाजल रखने से बचें।

-मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना मंगलकारी होता है।

-घर के मंदिर में सुबह और शाम दीपक जलाएं।

-जिसमें से एक दीपक घी का और दूसरा तेल का होना चाहिए।

Related posts

20 अप्रैल को अष्टमी और 21 को है नवमी, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

pratiyush chaubey

मनचाहा पति चाहिए तो आज शाम करें माता कात्यायनी का पूजन

piyush shukla

इंदिरा एकादशी पर बगैर चावल खाये करें पितरों का पर्तण, होंगे अनेक लाभ

Trinath Mishra