featured यूपी हेल्थ

कौन सा मास्क इस कोरोना काल में है सबसे इफेक्टिव, जानिए मास्क से जुड़ी पूरी जानकारी

कौन सा मास्क इस कोरोना काल में है सबसे इफेक्टिव, जानिए मास्क से जुड़ी पूरी जानकारी

आदित्य मिश्र, लखनऊ: बाजार में कई तरह के मास्क उपलब्ध हैं, जिनके इस्तेमाल से कोरोना से बचाव का दावा पेश किया जाता है। लेकिन सारे मास्क सच में इतने कारगर हैं या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। इसके साथ ही यह भी समझना आवश्यक हो जाता है कि मास्क कितने तरीके का होता है और कोरोना से निपटने के लिए कितना उपयुक्त है ?

कैसे लगाएं सही तरीके से मास्क

इन दिनों कोरोना संक्रमण के बीच सही तरीके से चेहरे पर मास्क लगाना भी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। कुछ लोग चालान से बचने के लिए सिर्फ चेहरे पर दिखावे के रूप में इसे लगाए रहते हैं। ऐसे में वह चालान से तो बच सकते हैं, लेकिन वायरस से नहीं बच पाएंगे। मास्क लगाने के लिए सबसे सही विधि यह है कि इसे ऐसे लगाया जाए, जिससे मुंह और नाक दोनों सही तरीके से ढक जाए। बाहर से आने वाली कोई भी हवा सीधा प्रवेश करने से पहले मास्क से जरूर टकरानी चाहिए।

कौन सा मास्क इस कोरोना काल में है सबसे इफेक्टिव, जानिए मास्क से जुड़ी पूरी जानकारी

कपड़े से बने मास्क को बार-बार छूने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें वायरस चिपके हुए भी हो सकते हैं। जो छूने से अन्य जगहों पर फैल सकते हैं। मास्क को उतारते समय नाक, आंख और मुंह को नहीं छूना चाहिए। मास्क उतारकर दूर रख दें, इसके बाद अपने आप को पूरी तरह से साफ करके ही चेहरे पर हाथ लगाना चाहिए।

क्यों जरूरी है मास्क

नाक और मुंह से वायरस शरीर के भीतर प्रवेश कर जाता है। ऐसे में इस संक्रमण से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगाना काफी आवश्यक हो जाता है। इसे लगाने से वायरस और शरीर के बीच का संपर्क टूट जाता है और हम संक्रमित होने से बच जाते हैं। इन दिनों घर पर रहना सभी के लिए संभव नहीं है, बाहर निकलते ही हम वायरस की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में बचाव का पहला स्टेप मास्क के रूप में हमारे सामने होता है।

मास्क के प्रकार और महत्व

साधारण भाषा में समझें तो कुल 3 तरीके का मास्क बाजार में उपलब्ध होता है। जिनमें कपड़े से घर पर बना मास्क,  सर्जिकल मास्क और n95 कैटेगरी वाला मास्क प्रमुख है। हाथ से बने मास्क की अगर बात करें तो इसका इस्तेमाल आजकल करना काफी आसान है। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है, ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसे बनाने के लिए कपड़े की 3 लेयर का इस्तेमाल करना चाहिए। डॉक्टर भी यही बताते हैं कि 3 लेयर वाला मास्क सबसे ज्यादा इफेक्टिव होता है।

सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल प्राय: डॉक्टर-सर्जन करते हैं। इसे एक बार में इस्तेमाल किया जाता है, जबकि घर पर बने मास्क का कई बार इस्तेमाल हो सकता है। इसे धुलकर दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। सर्जिकल मास्क आम लोगों के लिए कारगर तो है लेकिन इसका इस्तेमाल थोड़ा महंगा भी पड़ सकता है। ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी या अन्य फ्रंटलाइन वर्कर ही इसे इस्तेमाल में लाते हैं।

कौन सा मास्क इस कोरोना काल में है सबसे इफेक्टिव, जानिए मास्क से जुड़ी पूरी जानकारी
n95

सबसे ज्यादा कारगर मास्क n95 कैटेगरी वाला होता है, जिसका इस्तेमाल डॉक्टर ही करते हैं। आम लोगों के लिए यह नहीं सुझाया जाता है क्योंकि इसकी मात्रा भी उतनी ज्यादा नहीं होती। ऐसे में आम लोगों के लिए अन्य मास्क ही ज्यादा सही होता है। जबकि फ्रंटलाइन वर्कर हमेशा उसी माहौल में काम करते हैं। ऐसे में उनके लिए n95 वाला मास्क सबसे ज्यादा इफेक्टिव होता है।

Related posts

स्मृति ईरानी ने छुए मुलायम सिंह यादव के पैर,संसद से आई खूबसूरत तस्वीर

Rahul

 PAKISTAN के मरी हादसे का असल सच, टूरिस्ट स्पॉट पर पहुंचीं डेढ़ लाख कारें, बर्फ हटाने की सिर्फ एक मशीन

Rahul

राहुल का पीएम पर तंज, ‘पीएम से बात करने पर वह बहाना बना देते हैं’

Pradeep sharma