मनोरंजन

जब प्लेन में मानुषी से मिली सुष्मिता सेन, वीडियो वायरल

queen जब प्लेन में मानुषी से मिली सुष्मिता सेन, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद भारत की झोली में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर खुशियां भर दी हैं। हर जगह मानुषी के चर्चे हो रहें हैं। कयास लगाए जा रहें हैं कि मानुषी बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं और सलमान उन्हें लॉन्च कर सकते हैं। इन्हीं बातों के बीच में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन मानुषी से बात करती नजर आ रहीं हैं।

प्लेन में दो ब्यूटी क्वींस को एक साथ होने से माहौल ही कुछ और हो गया। इस वीडियो में सुष्मिता मानुषी को कुछ सलाह देती नजर आ रहीं हैं। वहीं मानुषी भी बड़े ध्यान के साथ सुष्मिता की बातें सुनती नजर आ रहीं हैं।

 

queen जब प्लेन में मानुषी से मिली सुष्मिता सेन, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा है। हालांकि ये पता नहीं चल पा रहा है कि ये वीडियो कब का है। मानुषी के ताज जीतने पर सुष्मिता ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया था। सुष्मिता ने मानुषी को बधाई देते हुए कहा था कि तुमने मेरा बर्थडे यादगार बना दिया है। भारत चुम पर गर्व करता है। मुझे तुम्हारी मुस्कुराहट याद है। तुम वास्तव में ये खिताब जीतने के लिए ही जन्मी हो।

भारत के लिए ये खिताब जीतकर मानुषी ने भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 20 साल की मानुषी ने मेडिकल की पढ़ाई को बीच में छोड़कर अपना सपना पूरा करने की ठानी। अब बॉलीवुड भी उनके लिए पलकें बिछाए इंतजार कर रहा है।

Related posts

इरफान खान को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया

Rani Naqvi

एक दूजे के रणवीर दीपिका, ऑफिशियल एनाउंसमेंट का है फैंस को इंतेजार

mohini kushwaha

ट्विटर पर वरुण का जम कर उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा 2016 में किसको दिया था वोट

kumari ashu