featured यूपी

सिद्धार्थनगर जिले में तेज हवा और बारिश के कारण किसानों की गेहूँ और दलहन की फसलें बर्बाद

फसल सिद्धार्थनगर जिले में तेज हवा और बारिश के कारण किसानों की गेहूँ और दलहन की फसलें बर्बाद

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले में तेज हवा और बारिश ने किसानों काफी नुकसान पहुंचा दिया है। जिले में गेहूँ और दलहन की फसलें बर्बाद हो गई है। रात भर हुवी बारिश ने किसानों की पूरी उम्मीदों को बरबाद कर दिया है। अब उनके सामने सिर्फ सरकार से उम्मीद है।  किसानों अपनी फसल देखा तो उनके के चेहरे उतर गए। इस बारिश से किसान की आंखो में आंसू और माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी है। 

वहीं आपको बता दे शुक्रवार रात तेज हवा के साथ रुक रुक कर हुई बारिश से जिले के  हजारों एकड़ की फसलें तबाह हो गई है। रवि की फसल एक तरीके से पूरी बर्बाद हो गई। देर रात से तेज हवा के बीच हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बारिश से पूरे जिले  की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

गेहूँ की फसल पूरी तरह से खेत मे गिर गयी है। फसल के गिरने से पैदावार होना काफी कम हो गया है।  अब किसान सरकार से उम्मीद ही बाकी है। उनकी मांग है कि सरकार इस नुकसान की भरपाई करे। तो वही प्रशासन फसलों का आकलन करने में जुट गया है

 

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने डांस बार मामले में अहम फैसला, इन शर्तों पर खुलेंगे बार

Rani Naqvi

पांच कब्रिस्तानों ने लौटाया जनाजा तो हिंदुओं ने शमशान में दी दफनाने की जगह

Shubham Gupta

26 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

Rahul