Breaking News featured यूपी

UP News: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में राज और सिमरन ने क्या गलती की, बरसों बाद बताया यूपी पुलिस ने

ddlj UP News: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में राज और सिमरन ने क्या गलती की, बरसों बाद बताया यूपी पुलिस ने

लखनऊ। सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हिनिया ले जाएंगे में राज और सिमरन ने क्या गलती की। यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर बरसों बाद इसका खुलासा किया है। यूपी पुलिस ने बताया है कि राज के साथ अपनी जिंदगी जीने के लिए सिमरन का जिंदा रहना जरूरी है। इसलिए उसे चलती ट्रेन  में नहीं चढ़ना चाहिए। यूपी पुलिस फिल्म के उस सीन के बहाने लोगों को जागरूक कर रही है।
https://twitter.com/Uppolice/status/1356885770544406534?s=20
दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे फिल्म के आखिरी सीन में सिमरन के पिता उसे राज के साथ अपनी जिंदगी जी लेने को कहते हैं। सिमरन रेलवे प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन के पीछे भागती है। राज उसका हाथ पकड़कर उसे ट्रेन में खींच लेता है। शाहरुख खान और काजोल की यह फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म के एक सीन के जरिए यूपी पुलिस लोगों का जागरूक कर रही है। पुलिस का कहना है कि चलती ट्रेन में चढना खतरनाक हो सकता है। ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें।

यह भी जानें
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म 20 अक्टूबर 1995 में रिलीज की गई थी, जिसमें शाहरुख और काजोल के अलावा मंदिरा बेदी, अनुपम खेर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, परमीत सेठी जैसे कई सितारे नजर आए थे। खबरों के मुताबिक, साल 1995 में 20 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने दिया था।

Related posts

सैनिक की बेटी के साथ पूर्वी कमान मुख्यालय में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई शुरू

bharatkhabar

यूपी विस चुनावः भाजपा ने 6 बूथों पर की दोबारा मतदान की मांग

kumari ashu

Shardiya Navratri 2022: जानें कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और पूजा विधि

Nitin Gupta