नई दिल्ली। आजकल एक के बाद एक बॉलीवुड सैलेब्रिटीज की ड्रेसेस पर लगातार सोशल मीडिया पर लोग कमेंट और ट्रोल कर रहे है। इसकी शुरुआत दिशा पटानी की एक ड्रेस से हुई थी और उसके बाद एक-एक कर लोगों ने दूसरी फीमेल सैलेब्स पर भी उनकी ड्रेस पर कमेंट करना शुरु कर दिया। इसके बाद आयशा के ऊपर उनकी लिप सर्जरी की वजह से लोगों ने उनका जम कर मजाक उड़ाया और अपनी राय भी दी।
अब इसी के चलते सैलेब्स महिलाओं ने एक कैंपेन शुरु किया है जिस वजह से यह महिलाएं अपनी उंगलियों में रेजर लिए हुई है और काफी गुस्से से ऐसे लोगों को कह रही है की हमें क्या पहनना चाहिए या क्या करना चाहिए इसके ऊपर कोई भी कुछ बोलने का हक नहीं करता इसलिए शेव यौर ओपिनियन। इन सभी लोगों का कहना है कि सामाज में हमेशा महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा का जिम्मेदार महिलाओं को ही ठहराया जाता है। इस अभियान को सोशल मीडिया के जरिए #shaveyouropinion के नाम से चलाया जा रहा है और महिलाओं की ड्रेसेज पर लोगों के अभद्र कमेंट्स के खिलाफ इस अभियान में बहुत सी महिलाओं ने हिस्सा लिया है।
देखिए सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा