लाइफस्टाइल

शादी के बाद लोग क्यो करते है पार्टनर को चीट

16 30 शादी के बाद लोग क्यो करते है पार्टनर को चीट

नई दिल्ली। आज के समय में आपने एक्‍स्‍ट्रा मेरेटियल अफेयर का नाम खूब सुना होगा। खुशहाल शादी शुदा जिंदगी होने के बाद भी लोग एक्‍स्‍ट्रा मेरेटियल अफेयर करना पसंद करते है। देखा जाए तो ये महिला और पुरूष दोनों के अंदर एक ट्रेंड बनता जा रहा है। शादी के बाद लोग एक्‍स्‍ट्रा मेरेटियल अफेयर कई कारणों से करते हैं।

 

16 30 शादी के बाद लोग क्यो करते है पार्टनर को चीट

 

कई बार ये धोखा जानबूझकर दिया जाता है तो कई बाद बदले लेने के लिए। इतना ही नहीं कई बार शादी के बाद धोखा देने का कारण होता है असंतुष्टि। कई बार तलाक का मुख्‍य कारण एक्‍स्‍ट्रा मेरेटियल अफेयर ही होता है। लेकिन ये जानना भी जरूरी है कि शादी के बाद धोखा देना कहां तक सही है, शादी के बाद लोग किन स्थितियों में एक्‍सट्रा मेरेटियल करते हैं। आज हम आपको उन ही करणों से अवगत कराने वाले हैं कि आखिर लोग शादी के बाद ऐसा करते हैं।

खुलापन

आजकल समाज में जिस तरह का माहौल है और जिस तरह से कोई भी महिला और पुरूष अपने पार्टनर को धोखा दे रहा है वो समाज का खुलापन है। दरअसल, समाज में खुलापन आने के कारण लोग खुली मानसिकता के हो गए हैं जिससे उन्हें विवाहेत्तर संबंध बनाने में भी कोई दिक्कत नहीं होती और महिलाएं भी बहुत बोल्ड हो गई हैं। इस कारण भी पुरूष अपनी महिला साथी का धोखा देते हैं।

संभावनाओं के कारण

आजकल विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावनाएं अधिक हैं यानी विवाहेत्तर संबंध आसानी से बन जाते हैं। जिससे पुरूष अपनी पत्नी को धोखा देने लगते हैं, यह सोचकर कि उन्हें कुछ पता नहीं चलेगा।

बीतचीत में कमी

अक्सर एक्‍स्‍ट्रा मेरेटियल अफेयर का होने का कारण एक दूसरें के साथ बातचीत में कमी का होना होता है। किसी भी शादी शुदा जिदंगी में दोनों एक दूसरें से बातचीत करना चा

एक्‍सपैरिमेंट

लोग आजकल नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हैं। जब कोई पुरूष रिश्तों से उबने लगता है तो वह एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकता। लेकिन जब पत्नी इसमें सहयोग नहीं देती तो पुरूष धोखा देने लगते हैं।

शादी से पहले अफेयर होना

आमतौर पर महिलाएं शादी के बाद पुरूषों को इसीलिए धोखा देने लगती हैं, क्योंकि उनका शादी से पहले किसी से अफेयर होता है या फिर उनका पहला प्रेमी उन्हें परेशान और ब्लैकमेल करता है जिससे वे धोखा देने पर मजबूर हो जाती हैं।

विश्वास की कमी

जब किसी रिश्तें में दोनों के बीच विश्वास की कमी होने लगती है और शक बढ़ने लगता है। तो महिला और पुरुष धोखा देने लगते हैं।
बोरियत होना- कई बार महिलाएं घर में रहकर या फिर एक ही तरह के रूटीन से बोर हो जाती हैं और अकेले रहते-रहते वे बाहर की और आकर्षित होती हैं। नतीजन कई बार उनके इससे विवाहेत्तर संबंध भी बन जाते हैं।

संतुष्टि नहीं मिलना

कई बार महिला हो चाहें पुरुष उन्हें अपने पार्टनर से संभोग की संतुष्टि नहीं मिलती है जिसकी वजह से वो किसी और को ढूंढ़ते हैं और बाहर जाने को विवश हो जाते हैं और जल्दी ही वह दूसरी महिलाओं के करीब आ जाता है, नतीजन वो चाहे-अनचाहे अपनी पत्‍नी को धोखा देता है।

Related posts

अगर नवरात्र में आपका भी हैं फास्ट, तो इन फलाहारों से भगाएं भूख

Anuradha Singh

सर्वाइकल कैंसर या बच्चेदानी के मुँह का कैंसर, जानें लक्षण और उपाय

Neetu Rajbhar

श्रीदेवी की बेटी ने ग्लैमरस लुक में सबको पछाड़ा

mohini kushwaha