हेल्थ

जाने किन कारणों से शरीर में होती है एसिडिटी की समस्या

stomach pain जाने किन कारणों से शरीर में होती है एसिडिटी की समस्या

नई दिल्ली। हम जो खाते हैं, उस खाने को डाइजेस्ट करने के लिए हमारे शरीर में एसिड बनता है। वैसे तो ये एक नॉर्मल प्रोसेस है, लेकिन परेशानी तब होती है जब शरीर में ये एसिड ज्यादा बनने लगता है। इसी वजह से लोगों को गैस की समस्या होती है। आज आपको बताते है की क्यों शरीर में ज्यादा एसिड बनने लगता है और किस तरह का खाना खाने से आपको ज्यादा गैस की परेशानी हो सकती है।

stomach pain जाने किन कारणों से शरीर में होती है एसिडिटी की समस्या

– खाना ठीक से ना चबाने के कारण खाने को डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लगता है और इस वजह से एक्सट्रा एसिड बनता है जिससे आपको गैस की परेशानी हो सकती है।

– आपको कम से कम 7 घंटो की नींद तो लेनी ही चाहिए। अगर आप 7 घंटे की नींद नहीं लेते तो इससे आपको इनडाइजेशन की परेशानी होने लगती है। इस वजह से भी शरीर में गैस बनने लगती है।

– अगर आप एक्सरसाइज, वॉकिंग नहीं करते हैं तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसा होने पर खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता, जिस वजह से आपको गैस की परेशानी होने लगती है।

– कई घंटो तक बैठ कर काम करने से भी खाना सही तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता, इस वजह से शरीर में जरुरत से ज्यादा एसिड बनता है और गैस की समस्या होने लगती है।

– ज्यादा हाई फैटी फूड भी आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इसलिए इस तरह के खाने को आपको अवोइड करना चाहिए, नहीं तो आपको गैस की परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है।

– अगर आप बीयर और वाइन पीते हैं तौ आपको बता दें की इससे बॉडी में एसिड रिफलैक्ट होता है और इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस की प्रोब्लम होने लगती है।

– ज्यादा मीठा जैसे कुकीज, ब्राउनीज और मिठाई या फिर प्रोसेस्ड फूड में चीनी काफी मात्रा मे होती है। इसलिए इनका ज्यादा सेवन करने से तुरंत गैस की परेशानी होने लगती है।

Related posts

NESTLE के 60 फीसदी प्रोडक्ट्स हैं अनहेल्दी, खुद कंपनी ने माना !

Rahul

Coronavirus India Update: बीतें 24 घंटे में कोरोना के 4,194 नए केस, 255 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar

कोरोना मरीजों के गले की फांस बन रहा सीएमओ का पत्र

sushil kumar