featured देश

सीनियर TMC लीडर साधन पांडे ने मुंबई में ली आखिरी सांस, CM ममता बनर्जी ने जताया शोक

1626505964 1 सीनियर TMC लीडर साधन पांडे ने मुंबई में ली आखिरी सांस, CM ममता बनर्जी ने जताया शोक

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के खास सहयोगी वर्तमान कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज मुंबई में 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। साधन पांडे का इलाज मुम्बई में चल रहा था, तथा इसी दौरान मुम्बई में ही उनका निधन हो गया है।


सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ममता ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

पिछले साल जुलाई से फेफड़ों में गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे साधन पांडे
पिछले साल जुलाई में मंत्री साधन पांडे को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दौरान उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में थोड़ी स्थिति सुधरने पर मुंबई शिफ्ट किया गया था लेकिन दुर्भाग्य से आज उनका निधन हो गया।

पश्चिम बंगाल किया जाएगा अंतिम संस्कार
साधन पांडे पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार में उपभोक्ता मामले, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन थे। साधन पांडे के शव को अंतिम संस्कार के लिए मुम्बई से पश्चिम बंगाल उनके निवास स्थान लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार की समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी।

ये भी पढ़ें :-

Jio, Airtel, Vi और BSNL के इन प्लान में रोज मिलेगा 3GB डाटा, साथ में मिलेगी ये सुविधा

Related posts

संजय राउत ने ‘लव जिहाद’ को बताया पश्चिम बंगाल चुनाव का मुद्दा

Hemant Jaiman

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद सिरिया पर हवाई हमले शुरू

Rani Naqvi

लोकायुक्त को कपिल मिश्रा सौपेंगे भ्रष्टाचार के सबूत

Rani Naqvi