featured जम्मू - कश्मीर देश

जम्मू के चार जिलों में वीकेंड लाॅकडाउन वापस…….

open market in jammu जम्मू के चार जिलों में वीकेंड लाॅकडाउन वापस.......

सदर ट्रेजरी में 19 कोरोना पाजीटिव, तीन दिन रहेगी बंद

cash transaction जम्मू के चार जिलों में वीकेंड लाॅकडाउन वापस.......

भारत खबर, जम्मू-कश्मीर

जम्मू संभाग के चार जिलों जम्मू, कठुआ, रियासी और उधमपुर से वीकेंड लाॅकडाउन को वापस ले लिया गया है। केंद्र की अनलाॅक 4 की गाईडलाइन के तहत किसी भी जिला प्रशासन को लाॅक डाउन लगाने से पहले स्टेट कमेटी से मंत्रणा करनी होगी। स्टेट कमेटी कंद्र सरकार से मशवरा करके ही लाॅकडाउन लगा सकती है। नए आदेश के तहत तमाम प्रतिष्ठान हफ्ते के सातों दिन खुले रहेंगे। जम्मू में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहता था। नई व्यवस्था के तहत सामजिक दूसरी, मास्क पहनने समेत अन्य निर्देशों का पालन करना होगा। रियासी जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा है कि सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। रात 10 से सुबह पांच बजे तक गैर अनिवार्य गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। जम्मू जिला मजिस्ट्रेट सरिता चैहान के अनुसार अब शनिवार और रविवार को लाॅकडाउन नहीं होगा। शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, ट्रांसपोर्ट आदि बंद रहेंगे।

सदर ट्रेजरी तीन दिनों तक बंद
जम्मू। नगर निगम स्थित सदर ट्रेजरी तीन दिनों के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। ट्रेजरी में एक साथ 19 केस कोरोना पाजीटिव पाए गए। केंद्र, राज्य सरकार के आदेशों का पालन करते हुए ट्रेजरी को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। तीन दिनों तक कोई भी सरकारी पैसों का लेनदेन नहीं होगा। जम्मू में लगभग सभी सरकारी कार्यालयों में कोरोना केस पाए जानेसे उन्हें बंद कर दिया है या फिर कर्मचारियों की संख्या को कम कर दिया गया है।

रेड जोन के बाद भी हटाया वीकेंड लाॅकडाउन
जम्मू। जम्मू में 19 क्षे़त्रों को रेड जोन घोषित करने के बाद वीकेंड लाॅकडाउन हटाने पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही है। लोगों के अनुसार जम्मू में केरोना केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जम्मू में ही केरोना केसों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। प्रशासन को वीकेंड लाॅक डाउन को वापस नहीं लेना चाहिए। वहीं, कई लोगों ने प्रशासन के इस आदेशों का स्वागत किया है।

 

Related posts

पीएम साहब चुनाव के बाद पेश करें बजट- सीएम अखिलेश यादव

piyush shukla

Pithori Amavasya 2021:  कल है पिठोरी आमावस्या, जानिए, क्या है इसका महत्व और कैसे करें पितरों को प्रसन्न?

Saurabh

कोविड रोकथाम के लिए टीम-11 को सीएम योगी ने दिए ये बड़े दिशा-निर्देश

Aditya Mishra