featured देश

Weather Updates: दिल्ली का तापमान 46 डिग्री से हो सकता है पार, इन राज्यों में जारी अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

hot summer weather garmi Weather Updates: दिल्ली का तापमान 46 डिग्री से हो सकता है पार, इन राज्यों में जारी अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Weather Updates || दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन के वक्त गर्म हवाएं लोगों का बाहर जाना दुश्वार कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से राष्ट्र आसानी दिल्ली में लू का दौर शुरू होने की संभावना है इसी के साथ दिल्ली में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। हालांकि इस दौरान 29 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलेगी। लेकिन इसकी वजह से गर्मी में कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 5 दिन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में लू की स्थिति बनी रहेगी। 

दिल्ली में अगले 5 दिन लू की संभावना

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली सहित कई राज्य में गुरुवार से लेकर अगले 5 दिनों तक भीषण लू पड़ने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

पंजाब में बढ़ सकता है तापमान

तापमान में गुरुवार को तापमान बढ़ने का अनुमान है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि शेष पंजाब लू का असर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

जम्मू कश्मीर में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे के बीच जम्मू कश्मीर में बारिश हो सकती हैं अगले 2 दिन तक राज्य में बादल छाए रहेंगे। श्रीनगर में तापमान कम होने की वजह से 29 और 30 अप्रैल को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Related posts

Veere Di Wedding-बोल्ड मस्ती से भरा है करीना-सोनम की फिल्म का ट्रेलर

mohini kushwaha

राजनाथ सिंह ने आयुष्मान भारत योजना को बताया गेम चेंजर

mahesh yadav

कॉलेज में जींस और कलरफुल कपड़ों में नहीं आ सकेंगी छात्राएं !

Rahul srivastava