featured देश

Weather Today: इन राज्यों में लू के हालात, कुछ राज्यों में बारिश, आज का अपने शहर का मौसम

hot weather heat wave Weather Today: इन राज्यों में लू के हालात, कुछ राज्यों में बारिश, आज का अपने शहर का मौसम

Weather Today: देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों व मध्य भारत में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में आज से दो दिन फिर लू का अनुमान है। वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में गर्मी सताएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन लू से राहत नहीं मिलेगी। 19 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचेगा। यह तपन से कुछ राहत दे सकता है।

इन हिस्सों में लू की स्थिति
आईएमडी का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। मंगलवार से इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।

बीते 24 घंटे में यहां हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

इन शहरों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा
पश्चिमी राजस्थान में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। धूप और गर्मी से बेहाल राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर हीटवेव की स्थिति देखी गई, कल यानी रविवार को राजस्थान के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अकोला में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, खजुराहो (मध्य प्रदेश), फलोदी और बीकानेर (दोनों राजस्थान में) में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें :-

18 अप्रैल 2022 का राशिफल: किस्मत के कनेक्शन से बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशियों का हाल

Related posts

11वें दौर की बैठकः जानें किसानों से क्यों नाराज हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

Aman Sharma

नवाज को बताऊंगा मोदी को कैसे जवाब देना है: इमरान खान

bharatkhabar

Chandrashekhar Azad Birth Anniversary: चंद्रशेखर आजाद की जिदंगी के कुछ खास बातें,पढ़ें हमारी खास स्टोरी

Shailendra Singh