featured देश राज्य

उत्तर भारत में मौसम ने बरपाया कहर, 3 की मौत,3 घायल

उत्तर भारत में मौसम ने बरपाया कहर, 3 की मौत,3 घायल

नई दिल्ली:उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी है। कहीं बाढ़ कहर बरपा रहा है तो कहीं बादल फटने की घटना से तबाही मची हुई है। प्राकृतिक आपदा से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल से और पंजाब के कई इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग पर हजारों लोग फंसे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाव कार्य में जुटे लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं।

 

himachal heavy rain उत्तर भारत में मौसम ने बरपाया कहर, 3 की मौत,3 घायल

 

ये भी पढें:

 

यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है आप
शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा देने के लिये दिल्ली सरकार ने नियमों में किया संशोधन

प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। कुल्लू-मनाली का संपर्क देश से टूट गया है। राज्य के कई इलाकों में हाई अलर्ट है। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हवाई सर्वे किया साथ ही बचाव कार्य में लगे प्रशासन की काम को भी सराहा है।

 

शिमला के क्यारी इलाके में बादल फटने से तबाही मच गई है। यहां पानी का तेज बहाव अपने साथ सबकुछ बहा ले जाने पर अमादा है। करीब आधा दर्जन गाड़ियां मलबे में दबी हुई हैं। हालांकि गनीमत है कि इसमें किसी की जान नहीं गई है।

 

लगातार हो रही बारिश के बाद शिमला में एक बड़ा पत्थर मकान पर गिर गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब 7 मजदूर घर में आराम कर रहे थे तभी एक बड़ा सा पत्थर पहाड़ी से लुढ़कता हुआ आया और मकान पर गिर गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 10-10 हजार और घायलों को 5-5 हजार रूपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंड के प्रसिद्ध जन आंदोलनकारी लोक वाहिनी के अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट का ऩिधन
उत्तराखंड के रुड़की में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग,7 लोग बुरी तरह झुलसे

 

By: Ritu Raj

Related posts

फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, 10 महीने में 14 रुपये बढ़े पेट्रोल के दाम

kumari ashu

जन्मदिन स्पेशल: जाने कूली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ की पसली लोड़ने वाले शख्स का क्या हुआ था हाल

Rani Naqvi

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वर्तमान सरकारी एजेंसियों पर बोला हमला

rituraj