featured देश राज्य

मौसम का मिजाज बदले की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अर्लट

baarish 1 मौसम का मिजाज बदले की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अर्लट

नई दिल्ली:  एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जताई है। लोगों को जहां गर्मी से राहत मिल सकती है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि 1 से 3 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

baarish 1 मौसम का मिजाज बदले की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अर्लट

उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्से में भी भारी बारिश की जताई गई आशंका

इसके अलावा देश के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्से में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मानसून वॉच के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून सामान्य है। जम्मू-कश्मीर समेत पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के कारण अच्छी बारिश हो रही है। जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर है। उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों को छोड़कर सभी जगह तापमान में भी गिरावट आई है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 1 जुलाई के बाद बारिश होने की संभावना है, इसी तरह से हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में 2 और 3 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है।
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले मौसम विभाग ने बारिश को लेकर हाई अर्लट जारी किया। वहीं इस दौरान बारिश और तूफान की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई थी।

Related posts

जवानों की शहादत नाकाम नहीं होगी, उनकी शहादत का देश जरूर उत्तर देगा – मुख्यमंत्री

Rani Naqvi

सिनमैटोग्राफर पीसी श्रीराम ने कंगना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म से किया तौबा

Trinath Mishra

कानून व्यवस्था को लेकर सीएम तीरथ सख्त, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Saurabh