यूपी

मौसम ने बदला मिजाज, पश्चिम उत्तर प्रदेश में पड़े ओले…देखें तस्वीरें

Ole 3 मौसम ने बदला मिजाज, पश्चिम उत्तर प्रदेश में पड़े ओले...देखें तस्वीरें

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों ने बारिश पड़ने पर राहत की सांस ली है। वहीं ओलावृष्टि से लोगों के लिए आफत भी खड़ी हो गई है। इसके अलावा तेज और धूल भरी आंधी से लोग काफी परेशान नजर आए। आलम यह था कि सड़कों पर दूर-दूर तक धूल का गुबार नजर आ रहा था। वही तेज रफ्तार आंधी के बाद अचानक पड़ी बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।

Ole 1 मौसम ने बदला मिजाज, पश्चिम उत्तर प्रदेश में पड़े ओले...देखें तस्वीरें

पिछले कई दिन से पारा 42 से 43 डिग्री के आसपास पहुंच रहा था। जो अचानक मौसम के बदलाव से कई डिग्री नीचे आ गया। भारत ख़बर पर एक्सक्लूसिव तस्वीर आप देख सकते हैं कि किस तरीके से मेरठ में ओलावृष्टि हुई है। यह तस्वीरें भारत ख़बर के दर्शकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत ख़बर तक पहुंचाई है। आपको बता दें कि मेरठ बागपत मुजफ्फरनगर आपको और बिजनौर समेत कई जिलों में तेज रफ्तार आंधी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Ole 2 मौसम ने बदला मिजाज, पश्चिम उत्तर प्रदेश में पड़े ओले...देखें तस्वीरें

आपको बता दे मेरठ मे आज 3.1सेमी व्यास के ओले पड़े है। तूफान बारिश ओलावृष्टि का आगमन तो मेरठ मे ज़रूर हुवा लेकिन किसानों को इससे नुकसान भी होगा और उसकी मार आम आदमी पर भी पड़ेगी। किसान अभी तक अपनी फसलों को काट नहीं पाए है। ओर न ही खेतो मे कटी पड़ी फ़सल से अनाज नही ले सके है।

Ole 3 मौसम ने बदला मिजाज, पश्चिम उत्तर प्रदेश में पड़े ओले...देखें तस्वीरें

जो गेहूं अभी तक खेतो मे लैहलहा रहे थे वो अब बेकार होने की कगार पर आजाएगे ऐसे मे आम आदमी और किसान दोनों परेशान है। बात करे अगर गर्मी की तो फिलहाल लोगो को बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत ज़रूर मिल पाई है।

rp shanu bharti मौसम ने बदला मिजाज, पश्चिम उत्तर प्रदेश में पड़े ओले...देखें तस्वीरें  (शानू भारती, संवाददाता)

Related posts

खुशी दुबे की मां ने बेटी को बचाने की लगाई गुहार, AAP का मिला समर्थन

Shailendra Singh

Photos Gallery : अयोध्या की रामलीला, रामलीला का दूसरे दिन हुआ मंचन

Pritu Raj

क्या बूंद-बूंद से समंदर बनाना चाहते हैं अखिलेश, क्यों छोटे दलों और बागी विधयकों से बढ़ा रहे नजदीकी?

Rani Naqvi