featured उत्तराखंड यूपी

यूपी-उत्तराखंड में ठंड का सितम, उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, यूपी में ठंड भारी

23 04 2021 uktp 21583536 9463623 यूपी-उत्तराखंड में ठंड का सितम, उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, यूपी में ठंड भारी

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। तापमान में भारी गिरावट के साथ धुंध ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड जमकर सितम ढा रही है।

Weather : Plain areas are more colder than mountain in Uttarakhand - मौसम :  उत्तराखंड में पहाड़ से ज्यादा ठंडे मैदान इलाके

यूपी-उत्तराखंड में ठंड का सितम

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। तापमान में भारी गिरावट के साथ धुंध ने दस्तक दे दी है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड और ज्यादा बढ़ने लगेगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का संभावनाएं जताई गई हैं।

ठंडे शहरों में शुमार रहे मेरठ और मुजफ्फरनगर

यूपी-उत्तराखंड में भी ठंड का कहर बढ़ने वाला है। पहले बात करते हैं उत्तर प्रदेश की। यहां कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीत लहर और कोहरे की संभावना जताई है। पश्चिम यूपी के मेरठ और मुजफ्फरनगर गुरुवार को सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट में शुमार रहे। मेरठ का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा जबकि मुजफ्फरनगर में 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं आगरा में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री रहा।

5 जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी ठंड का सितम बढ़ना शुरू हो गया है। उत्तराखंड में तापमान में गिरावट के चलते झरने और नाले जमने शुरू हो गई है। उत्तरकाशी में बरनी से लेकर गंगोत्री तक कई जगहों पर झरने और नाले जम गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का संभावनाएं जताई हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

केदारनाथ में तापमान माइनस 15 डिग्री नीचे

वहीं केदारनाथ में तापमान माइनस 15 डिग्री से भी नीचे पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश की भी आशंका जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ में बादल छाए हुए हैं जिससे लोगों को सूर्य देव के दर्शन मुश्किल से हो रहे हैं। पहाड़ों में सुबह से ही धुंध छाई हुई है। लोग घरों में दुबुककर बैठे हुए हैं। वहीं ठंड के चलते सड़कों पर ट्रेफिक भी कम दिख रहा है।

Related posts

रामजन्मभूमि को लेकर एक बार फिर सुलह की कोशिशें तेज

piyush shukla

कुंभ में कोरोना टेस्टिंग में घोटाला, हाउस नंबर 5 कि आखिर क्यों हो रही है चर्चा?

Saurabh

भाजपा नेताओं के बाद फिसली बसपा नेता की जुबान

kumari ashu