Fashion featured लाइफस्टाइल

हफ्ते के सातों दिन पहने इन रंगों के कपड़े, मिलेंगे शुभ संकेत

photo 1561526116 e2460f4d40a9 हफ्ते के सातों दिन पहने इन रंगों के कपड़े, मिलेंगे शुभ संकेत

हमारे जीवन में रंगों को काफी महत्व है। चाहे वे त्योहारों के दौरान हो या फिर किसी उत्सव में। कुछ रंगों को लोग जिंदगी में काफी शुभ मानते हैं। ऐसे आप भी सप्ताह के सात दिनों में विभिन्न रंगों का इस्तेमाल करें तो शुभ संकेत मिलेंगे।

हर दिन का अपना महत्व, रंग और मान्यता होती है। अगर दिन के हिसाब से रंग को चुन करके कपड़े पहने जाएं तो उस दिन का महत्त्व और भी ज्यादा हो जाता है। साथ ही बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है। इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। ऐसे में हम जहां भी जाते हैं, जिस काम से जाते हैं, वहां पॉजिटिव एनर्जी रहती है। अपना काम पूरी लगन से करते हैं, इसका लोगों पर अच्छा असर पड़ता है और हमारे सारे काम बनते चले जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से दिन के हिसाब से कौन से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए, जिससे आपका दिन और काम अच्छे से बनते चलें जाए।

सोमवार
सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है। सोमवार का स्वामी चंद्र होता है जो की शीतलता का प्रतीक है। इस दिन हल्के रंग के ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आंखों को सुकून दें. जैसे सफेद, क्रीम, हल्के गुलाबी, आसमानी और हल्के पीले रंग के कपड़े आप पहन सकते हैं।

मंगलवार
मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान को समर्पित है। मंगलवार के दिन चटक रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन केसरिया, नारंगी, पीला, लाल रंग पहनने से आपके काम बनते चले जाएंगे।

बुधवार
बुधवार को गणेश जी का दिन कहा जाता है। गणपति को हरे रंग प्रिय होता है। इस दिन हरे रंग या उससे मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसे पहनने से बुध संबंधी समस्याएं नहीं होंगी।

बृहस्पतिवार
विष्णु भगवान को बृहस्पतिवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन पीले रंग, सुनहरे या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा घर से निकलते समय हल्दी या चन्दन का तिलक जरूर लगाएं। इससे आपके किसी भी काम में रूकावट नहीं आएगी।

शुक्रवार
शुक्रवार का दिन देवी मां को समर्पित होता है। मातारानी को लाल रंग पसंद होता है। इसलिए लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा फूलों वाले प्रिंट के कपड़े पहने या मैरून, डार्क ब्लू ऐसे डार्क कलर्स पहने।

शनिवार
शनिवार का दिन शनि देव जी को समर्पित है। शनिदेव को काला, नीला रंग प्रिय होता है। शनिवार के दिन काला, गहरा भूरा, गहरा नीला, जामुनी, बैंगनी या कॉफी, गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

रविवार
रविवार को सूर्य देव का दिन कहा जाता है। सूर्यदेव को भी लाल रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन लाल, नारंगी और पीले और सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में किसी भी रास्ते पर रूकावट नहीं आएगी।

Related posts

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया वन एवं वन्य जीव हेल्प लाइन 1926 का लोकार्पण

Samar Khan

भाभी श्रीदेवी को लेकर अनिल कपूर ने किया ऐसा खुलासा, मेरे पैर छूने पर करती थी ऐसा रिएक्ट

Rani Naqvi

विवेक हत्याकांड: भारी फजीहत के बाद नई FIR में दोनो सिपाहियों के नाम

mahesh yadav