बर्लिन। 4 देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी के बर्लिन से जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के साथ संयुक्त सम्बोधन करते हुए कहा कि भारत आतंदवाद को लेकर जर्मन के दर्द के साथ है। क्योंकि दशकों से भारत इससे पीडित है। भारत में निवेश की अपार सम्भावनाएं है। देश सांइस से लेकर रक्षा और खेल के क्षेत्र में जर्मनी के साथ कंधे से कंधा मिलकार चलना चाहता है।
https://www.facebook.com/AchheDin2019/videos/1852326595019803/
भारत में जर्मन कम्पनियों का निवेश के लिए हम स्वागत करते हैं। हम देश में स्मार्ट सिटी और अमृत सिटी जैसी व्यापक योजनाएं चल रही है। जिसमें जर्मन के सहयोग की अपार आवश्यकता है। हम भारत को मेक इन इंडिया के तर्ज पर बदल रहे हैं। देश में 100 स्मार्ट सिटी औऱ 500 अमृत सिटी परियोजना पर काम चल रहा है।
जर्मन उद्योग जगत भारत के विकास में महत्वपूर्ण साझेदार है। हम गंगा की सफाई पर भी जर्मनी का सहयोग चाहते हैं। भारत में उद्योग के विकास की अपार सम्भावनाएं है। हम जर्मन की अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को लेकर आये हैं। हम देश के विकास में जर्मन के सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।