featured देश

झारखंड विधानसभा चुनाव में हम अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार: चिराग पासवान

chirag pasvan झारखंड विधानसभा चुनाव में हम अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार: चिराग पासवान

झारखंड। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में हो रहे विधानसभा के चुनाव में उनकी पार्टी 37 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है। लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे बिहार के जमुई से सांसद पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र और बिहार की तरह ही उनकी पार्टी झारखंड में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में रहकर ही चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि झारखंड की लोजपा इकाई का अपने दम पर चुनाव लड़ने का आलाकमान पर बढ़ा दबाव है।

बता दें कि पासवान ने कहा कि झारखंड में लोजपा 37 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है। वह चाहते हैं कि गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ा जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अगले एक से दो दिनों में झारखंड में सीटों का मामला सुलझा लिया जाएगा। लोजपा अध्यक्ष ने अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस निर्णय के बाद ऐसे मामलों पर होने वाली राजनीति पर भी लगाम लगेगा। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता था राम मंदिर तथा अनुच्छेद-370 जैसे मामले सामने आ जाते थे लेकिन अब विकास की बात होगी।

Related posts

शहीद विकास गुरूंग को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी अन्तिम विदाई

piyush shukla

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने यस बैंक के संकट को लेकर दिया ये बयान,जाने क्या कहा

Rani Naqvi

किसान पंचायत: प्रयागराज में जयंत चौधरी का दावा, सपा-रालोद का गठबंधन तय

Shailendra Singh