featured करियर

WBCS 2022: सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इन सेवाओं में होगी भर्ती

Screenshot 2022 03 03 105623 WBCS 2022: सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इन सेवाओं में होगी भर्ती

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा 2022 (WBCS 2022) की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानी 3 मार्च से शुरू हो गई है।

आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग के अधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से 24 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

  • 24 मार्च 2022 तक इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवार 25 मार्च तक अपना फॉर्म जमा करा सकेंगे। लेकिन आवेदक का चालान एप्लीकेशन 24 मार्च तक जनरेट कर लेना होगा।
  • 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2022 तक एप्लीकेशन में सुधार किया जा सकता है।
इन सेवाओं में होगी भर्ती

ग्रुप ए : पश्चिम बंगाल सिविल सेवा, एकीकृत पश्चिम बंगाल राजस्व सेवा में सहायक राजस्व आयुक्त, पश्चिम बंगाल सहकारी सेवा, पश्चिम बंगाल रोजगार सेवा, पश्चिम बंगाल श्रम सेवा, पश्चिम बंगाल खाद्य एवं आपूर्ति सेवा

ग्रुप बी : पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा

ग्रुप सी : अधिनियम जिला सुधार ग्रह /केंद्रीय सुधार गृह संयुक्त, प्रखंड विकास अधिकारी, उप सहायक निदेशक, उपभोक्ता मामलों और उचित व्यवसाय व्यवहार, पश्चिम बंगाल जूनियर समाज कल्याण सेवा, पश्चिम बंगाल अधीनस्थ भूमि राजस्व सेवा, सहायता वाणिज्य कर अधिकारी, संयुक्त रजिस्ट्रार, सहायक नहर राजस्व अधिकारी, सुधार सेवाओं के मुख्य नियंत्रक 

ग्रुप डी : सहकारी समितियों के निरीक्षक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत पंचायत विकास अधिकारी, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत पुनर्वास अधिकारी.

Related posts

27 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

NEET 2021: इस साल बदलेगा नीट का पैर्टन, जानें परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी

Pooja

कोरोना की चपेट में आया मुख्तार अंसारी, बांदा जेल में है बंद

Shailendra Singh