featured देश यूपी राज्य

घाघरा और सरयू नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात

वोीग घाघरा और सरयू नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भारी बारिश के चलते घाघरा और सरयू नदियां उफान पर आ गई हैं। घाघरा नदी का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात
कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात

बाढ की चौकियों को दिया गया अलर्ट

मिहींपुरवा का छंगापुरवा गांव उफनाई घाघरा से बाढ़ की चपेट में आ गया है।गिरगिट्टी गांव में कटान के चलते 8 ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हो गए हैं। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है। वहीं बैराजों का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। तराई में हो रही भारी बारिश के साथ ही नेपाल के पहाड़ों पर भी मूसलाधार बरसात हो रही है।

काफी तेज से बढ़ रहा घाघरा नदी का जलस्तर

वहीं इसका असर नदियों पर देखने को मिल रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ने लगा है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर 106.236 मीटर रिकॉर्ड हुआ। केंद्रीय जल आयोग घाघरा घाट के मुताबिक नदी का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।

ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा

पास के महसी में गोलागंज, कोठार, नईबस्ती, पिपरी गांव नदी के निशाने पर हैं। शिवपुर विकास क्षेत्र में सरयू नदी भी उफान पर है। यहां भी तेज कटान हो रही है। मिहींपुरवा क्षेत्र में हो रही कटान के मामले में उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती का कहना है कि कटान और नदी के उफान की सूचना मिली है। राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है। ग्रामीणों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी।

Related posts

रोटोमैक कंपनी मामले की जांच में उठा बड़ा सवाल, छोटी कंपनी को कहां से मिला इतना कर्ज

Rani Naqvi

गर्मी का सितम जारी, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

Pradeep sharma

2 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय में नोटबंदी के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई

bharatkhabar