Breaking News featured यूपी वीडियो

विदाई के पहले दुल्हन ने किया मतदान देखें वीडियो

matdan विदाई के पहले दुल्हन ने किया मतदान देखें वीडियो

फतेहपुर। मतदान महा दान क्योंकि देश के विकास में जनता के प्रतिभाग का मूल्य इनके वोटों पर होता है। जब मतदान का जादू सर चढ़ कर बोले तो समझना चाहिए कि जनता जागरूक है। यूपी में इन दिनों निकाय चुनाव की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है। लोग मताधिकार का प्रयोग जमकर कर रहे हैं। लेकिन जब शादी के मंडप से उठकर दुल्हन भी मताधिकार का प्रयोग करने आए तो समझना चाहिए कि लोग अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो गए हैं।

matdan विदाई के पहले दुल्हन ने किया मतदान देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शहर की नगर पालिका परिषद क्षेत्र के चित्रांश नगर मोहल्ले के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली रागनी देवी है। जिनकी शादी 28 नवम्बर को हुई जिसकी विदाई जिले के अमौली कस्बे में होनी थी। लेकिन विदाई के पहले दुल्हन ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक होने का संदेश दिया है। विदाई से पहले शादी के जोड़े में दुल्हन ने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मतदान किया।

इस बारे में दुल्हन रागनी से बात की गई तो उसका कहना था की सभी को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए। मेरी शादी कल थी और आज विदाई थी लेकिन पहले अपने मतदान का प्रयोग किया। वही दुल्हन के पिता ने बताया की मतदान करना अनिवार्य है लोगों को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए।

Related posts

इस मुद्दे को लेकर आज भी आरजेडी और कांग्रेस के साथ हैं नीतीश कुमार

Rani Naqvi

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मिली बड़ी राहत

Rani Naqvi

अलीगढ़ः किन्नर ने मजदूर संग बनाए अवैध संबंध, धर्म परिवर्तन का लगा आरोप

Shailendra Singh