featured वीडियो

अंतरिक्ष की दुनिया में इसरो ने रचा इतिहास, एक साथ 20 उपग्रह लॉन्च (वीडियो)

Isro अंतरिक्ष की दुनिया में इसरो ने रचा इतिहास, एक साथ 20 उपग्रह लॉन्च (वीडियो)

चेन्नई। इंडियन स्पेस एजेंसी इसरो ने अंतरिक्ष की दुनिया में आज एक इतिहास रचा गया। इसरो ने बुधवार श्री‍हरिकोटा से एक ही उड़ान में एक साथ 20 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च कर नया कीर्तिमान रचा है। इन 20 उपग्रहों में 13 अमेरिका, तीन भारत और चार उपग्रह कनाडा, जर्मनी और इंडोनेशिया के हैं।

Isro

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C-34) को अंतरिक्ष में भेजा गया। 26 मिनट 30 सेकंड में सारे सैटेलाइट लॉन्च कर दिए। इसरो ने पीएसएलवी-सी-34 के प्रक्षेपण को सफल बताया है। इसरो ने इसे अंतरिक्ष में भारत की अहम सफलता कहा है।

इसरो ने इससे पहले वर्ष 2008 में 10 उपग्रहों को पृथ्वी की विभिन्न कक्षाओं में एक साथ प्रक्षेपित किया था। इस बार 20 उपग्रहों को एकसाथ प्रक्षेपित करके इसरो नया रिकॉर्ड बनाया। इन उपग्रहों में अमेरिका, जर्मनी, कनाडा और इंडोनेशिया के उपग्रह भी शामिल है।

Related posts

अपनी शादी में इस फैशन डिजाइनर का लहंगा पहनेगी सोनम कपूर

mohini kushwaha

Good News: यूपी के 1.5 लाख ग्रामीणों को योगी आदित्यनाथ देंगे घर के दस्तावेज

Aditya Mishra

सुपरसोनिक मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का भारत में सफल परीक्षण, इस तरह दुशमन पर करती है वार

rituraj