देश जम्मू - कश्मीर

हजरत बल में महिलाओं के लिए अलग नमाज हाॅल होगा

hazratbal shrine srinagar हजरत बल में महिलाओं के लिए अलग नमाज हाॅल होगा

पवि़त्र दरगाह में वाॅशरूम के अलावा अन्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध

भारत खबर, जम्मू कश्मीर

जम्मू। कश्मीर स्थित पवि़त्र हजरत बल श्राइन में महिलाओं के लिए अलग से नमाज हाॅल और वाॅशरूम बनेगा। उपराज्यपाल ने कुछ दिन पहले ही हजरत बल श्राइन का दौरा करके वहां की व्यवस्था का जायजा लिया था। जायजा लेने के बाद उन्होंने हजरत बल श्राइन मे महिलाओं के लिए अलग से नमाज अता करने के लिए हाॅल और वाॅश रूम बनाने के आदेश दिए थे। श्रीनगर प्रशासन ने हजरत बल क्षेत्र के विकास के लिए भी कई कदम उठाए हैं। लोगों में आस्था है कि श्राइन में पैगंबर का बाल स्थित है और इस दरगाह को पवित्र माना जाता है। हजरतबल जाने वाले मार्ग पर भी सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश दिए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पैदल ही श्राइन का दौरा किया।

Related posts

आसियान-भारत शिखर बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी

Hemant Jaiman

उत्तर भारत में बीती रात आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, दिल्ली-एनसीआर में चलीं तेज हवाएं

Rani Naqvi

जानिए: क्यों पिता की अंतिम यात्रा में जमकर नाची ये बहनें

Rani Naqvi