featured देश यूपी राज्य

राम मंदिर निर्माण के लिए रिजवी ने किया 10 हजार रुपए का दान, कहा हैसियत के अनुसार किया दान

vassem rijmi राम मंदिर निर्माण के लिए रिजवी ने किया 10 हजार रुपए का दान, कहा हैसियत के अनुसार किया दान

अयोध्याः शिया सेट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी यूं तो अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा में आने का विषय कुछ और ही है। दरअसल इस बार वसीम रिजवी राम जन्मभूमि कार्यशाला में 10 हजार रुपए का दान करके सुर्खियां बटोर रहे हैं। जानकारी के अनुसार शिया सेट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी अयोध्या पहुंचे।

vassem rijmi राम मंदिर निर्माण के लिए रिजवी ने किया 10 हजार रुपए का दान, कहा हैसियत के अनुसार किया दान

दस हजार रुपए का किया दान

यहां उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि कार्यशाला में 10 हजार रुपए का दान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक मुकदमा जीतने से बेहतर है कि करोड़ों राम भक्तों के दिलों को जीता जाए। सेक्युलर मुसलमान होने के कारण आज राम जन्म भूमि कार्यशाला आए हैं।

हैसियत के अनुसार किया दान

रिजवी ने कहा कि अपनी हैसियत के अनुसार उन्होने यहां पर दान भी किया है। मंदिर निर्माण के लिए यह छोटी सी भेंट मोहब्बत का पैगाम है। यह हमारा भारत देश मोहब्बत और भाईचारे से चलेगा। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि हिंदुस्तान के सेक्युलर मुसलमान चाहते हैं कि मंदिर विवाद खत्म हो जाए। और अयोध्या में राम मंदिर बने। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों के लिए यहां पर मस्जिद की कोई जरूरत नहीं है।

मंदिर निर्माण में सेक्युलर मुसलमान करेंगे सहयोग

वसीम ने कहा कि हमने इसका कोर्ट में प्रस्ताव दिया है, कि लखनऊ में मस्जिद-ए-अमन बन जाए। उन्होंने कहा कि जिस दिन मंदिर का निर्माण शुरू होगा। उस दिन बहुत से सेक्युलर मुसलमान सामने आएंगे, जो जिसकी हैसियत से हो सकता है निर्माण में सहयोग करेगा।

Related posts

Parliament Live: संसद का मॉनसून सत्र शुरू, सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद, देखिए LIVE

pratiyush chaubey

बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में कोरोना से 266 की मौत, 29824 नए मरीज

sushil kumar

मध्य प्रदेश में अचानक बढ़ी अन्ना की सक्रियता

Rani Naqvi