featured देश राज्य

आंधी-तूफान के बीच कई तटीय राज्यों को चक्रवाती तूफान सागर को दी गई चेतावनी

tufan 2 आंधी-तूफान के बीच कई तटीय राज्यों को चक्रवाती तूफान सागर को दी गई चेतावनी

नई दिल्ली। देश के कई हिस्से में आंधी-तूफान के बीच कई तटीय राज्यों को चक्रवाती तूफान सागर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अदन की खाड़ी में यह चक्रवात उठा है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार को भी धूल भरी आंधी आई और बारिश हुई। इससे कई पेड़ उखड़ गए और सड़कों पर गिर गए। जिससे कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ।

tufan 2 आंधी-तूफान के बीच कई तटीय राज्यों को चक्रवाती तूफान सागर को दी गई चेतावनी

अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश

बता दें कि मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान ‘सागर’ की चेतावनी दी है। मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अदन की खाड़ी में समुद्री चक्रवात ‘सागर’ उठा है। अगले 12 घंटों में यह भारत की ओर बढ़ेगा। इससे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि इस पश्चिमी चक्रवात के कारण अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश होगी। हालांकि इससे गुजरात का तटीय हिस्सा ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। चक्रवात को देखते हुए ऐहतियातन राज्य के सभी बंदरगाहों पर नंबर दो सिग्नल की चेतावनी जारी की गई है।

अगले 3 दिनों में 7 राज्यों में आंधी-तूफान आ सकता है

चक्रवात के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, उसके आसपास, पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों में आंधी-तूफान आने की संभावना है। अरब सागर के पास यमन देश में मौसम का सिस्टम बनने के बाद उठा चक्रवाती तूफान दिल्ली पहुंचा। जिससे दिल्ली में शाम को अचानक मौसम बदला और इस दौरान करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते शुक्रवार को भी 71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना है। वहीं तेलंगाना के हैदराबाद में आंधी-तूफान से 162 पेड़ उखड़ गए। इस दौरान ग्रेटर हैदराबाद में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई।

गुजरात के दरियाई इलाकों में हो सकता है ज्यादा असर

सागर तूफान के आगे बढ़कर गुजरात में भी प्रवेश करने की संभावनाएं जताई जा रही है। तूफान का सामान्यत: असर दरिया किनारे इलाके में अधिक हो सकता है। नवसारी जिले में इस खतरे के मद्देनजर गुरूवार को प्रशासन ने अलर्ट रहने की सूचना जारी किया है। तूफान के कारण दो दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने तूफान की जानकारी मिलते ही तुरंत असर से दिशानिर्देश जारी कर 48 घंटों के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा जिलेभर में अलर्ट घोषित कर दरिया किनारे रहने वाले लोगों को भी चेतावनी दी है।

Related posts

फारूक अब्दुल्ला की PM मोदी से अपील, रमजान में हो एकतरफा संघर्ष विराम

piyush shukla

बाराबंकी का ऑक्सीजन प्लांट बंद, लखनऊ समेत कई जिलों की सप्लाई ठप

Shailendra Singh

Uttar Pradesh Election 2022: कांग्रेस आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र, जानिए किन से वादों से कांग्रेस जनता को रिझाने का करेगी प्रयास

Neetu Rajbhar