featured लाइफस्टाइल

तेजी से वजन घटाना है तो कीजिए पुदीना का इस्तेमाल, जानिए कैसे

तेजी से वजन घटाना है तो कीजिए पुदीना का इस्तेमाल, जानिए कैसे

लखनऊ: बढ़ता वजन आज के समय में बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए कई जतन किए जाते हैं, लेकिन अंत में फायदा बिल्कुल नहीं होता। यहां तक लोग दवाइयों का सेवन भी करते हैं, वजन कम करने में पुदीना मददगार साबित हो सकता है।

कोरोना महामारी के बीच लोगों के लिए अपने स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देना मजबूरी बन गई है। अस्पताल का चक्कर काटने से बचने के लिए अच्छी सेहत को बरकरार रखना सबका लक्ष्य है। बढ़ते वजन के कारण भी कई बीमारियां शरीर में हो जाती हैं, इसीलिए जरूरी है कि इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा पाया जाए।

bharatkhabar 8 07 10 तेजी से वजन घटाना है तो कीजिए पुदीना का इस्तेमाल, जानिए कैसे

पुदीना कर सकता है मदद

बढ़ते वजन की समस्या से निपटने के लिए पुदीना एक अच्छा उपाय हो सकता है। आयुर्वेद में इसके कई फायदे बताए गए हैं। पुदीना के पत्ते में ऐसे गुण होते हैं, जो कैलोरी को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर भी पाया जाता है। पेट की समस्या से निपटने में इसका सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक

पुदीने में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जिसका फायदा इसके लगातार सेवन करने पर हमें मिलता है। इसमें पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे शरीर को ताकत मिलती है और मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ जाता है।

पाचन

जो कुछ हम खाते हैं, अगर वह अच्छे तरीके से पच जाता है तो यह हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन आज के समय में अच्छा पाचन होना किसी बड़े वरदान से कम नहीं है। पुदीना पाचन क्रिया को आसान बना देता है। इतना ही नहीं, एसिडिटी जैसी समस्या से निपटने में भी बहुत सहायक होता है। इसकी ठंडी तासीर होती है, जिससे पेट को ठंडक मिलती है और खाना आसानी से पच जाता है।

नोट- उपरोक्त तथ्य सामान्य जानकारी के आधार पर हैं, किसी भी तरह की बीमारी या लक्षण होने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Related posts

गलवान छोड़ भारत के डोकलाम में दादागिरी दिखानें पहुंचा चीन..

Rozy Ali

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shailendra Singh

कर्नाटक के कलबुर्गी से पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, जाने क्या कहा

Rani Naqvi