Breaking News featured उत्तराखंड देश

लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, जानें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा-

d45a7ee4 3800 4c33 b059 98a953575f9e लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, जानें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा-

हरिद्वार। कुंभ 2021 के लिए तैयार हो रही धर्म नगरी इस बार लोक परंपराओं व संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठी है। यहां दीवारों पर उकेरा गया धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं व पौराणिक सांस्कृति का वैभव भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। सरकार की ओर से धर्मनगरी को सजाने-संवारने के साथ ही स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

013f411f f8fd 4e23 b083 1ce872bf7031 लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, जानें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा-

बता दें कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि “राज्य सरकार दिव्य और भव्य कुम्भ के लिए प्रतिबद्ध है। प्रयास किए जा रहे हैं कि कुंभ में यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालु उत्तराखण्ड की लोक व सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू हों। प्रदेश में देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार गम्भीरता से प्रयास कर रही है।

9f0b51e1 8925 4255 b8a2 79d325f09200 लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, जानें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा-

इसके साथ ही हरिद्वार कुंभ-2021 को भी इसके लिए मुफीद मौका माना जा रहा है। इसके लिए चित्रकला को जरिया बनाया गया है। कुंभ क्षेत्र में सरकारी भवनों समेत पुल, घाट आदि की दीवारों को धार्मिक मान्यताओं के पौराणिक चित्रों व संस्कृति के रंग बिखेरते चित्रों से सजाया गया है।

bc237973 ec1f 4090 80b8 00b633c287ae लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, जानें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा-

इसके पीछे भी मंशा यही है कि देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं के मन में आस्था भाव का तो जागृत हो ही वह यहां की परंपरा, संस्कृति और पौराणिक विरासत से भी रूबरू हो सकें। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के ‘पेंट माई सिटी’ कैम्पेन से धर्म नगरी की फिजा ही बदल दी गई है।

1f0dc280 e996 4269 8f26 560706749cbd लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, जानें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा-

हरिद्वार में दीवारों व खाली स्थानों पर देवभूमि की परंपराओं और संस्कृति के बखरे पड़ें रंग देखने लायक है। कहीं देवी-देवताओं, धार्मिक परम्पराओं के तो कहीं लोक संस्कृति के चित्र सजीवता लिए हुए हैं।

27db0ec8 eb80 4675 8cd7 3dbf25004b90 लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, जानें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा-

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र को चित्रकला से सजाने में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप मेक माय सिटी कैंपेन से धर्म नगरी में परंपराओं और संस्कृति के रंग भी देखने को मिलेंगे।

13e30a69 16cf 44ae 8760 eb2b09fedf80 लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, जानें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा-

इसके साथ ही कुंभ तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार का कुंभ दिव्य और भव्य होगा।

8d81381f ee33 4c97 8f63 412c4cb86a88 लोकपरंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, जानें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा-

Related posts

पुणे की बेक्स एंड केक्स बेकरी में अचानक लगी आग से 6 मजदूरों की मौत

shipra saxena

चांद पर सबसे पहले कदम रखने वाले दो यान दशकों बाद हुए एक..

Rozy Ali

महाराष्ट्र CM और उप मुख्यमंत्री की जलाई गई अर्थियां, महाराष्ट्र की घटना को लेकर उबाल

Rani Naqvi