featured यूपी

वृंदावन कुंभ: पहले शाही स्नान पर आस्‍था की डुबकी, संतों की पेशवाई ने मोहा मन

vrindavan kumbh 2021 2 वृंदावन कुंभ: पहले शाही स्नान पर आस्‍था की डुबकी, संतों की पेशवाई ने मोहा मन

मथुरा: माघ पूर्णिमा के अवसर पर वृंदावन कुंभ पूर्व वैष्‍णव बैठक में पहले शाही स्‍नान पर शनिवार को साधु-संतों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्‍था की डुबकी लगाई।

यह भी पढ़ें: महर्षि भारद्वाज और प्रयागराज का क्या है नाता, जानिए पूरा इतिहास

पहले शाही स्नान के अवसर पर जब गाजे-बाजों के साथ शाही अंदाज में संतों की पेशवाई निकली तो उनके दर्शन के लिए सड़कों पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। संतों की पेशवाई पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई तो वहीं, आरती करते हुए संत-महंतों का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा यमुना में शाही स्नान के दौरान संतों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।

 

vrin3 1 वृंदावन कुंभ: पहले शाही स्नान पर आस्‍था की डुबकी, संतों की पेशवाई ने मोहा मन

 

संत-महंतों की निकली शोभायात्रा  

वृंदावन कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में आज माघ पूर्णिमा पर प्रथम शाही स्नान हुआ। शाही स्नान से पूर्व विभिन्न प्रांतों के संत-महंतों ने शाही पेशवाई निकालते हुए वृंदावन नगर का भ्रमण किया। यह शोभायात्रा तीनों अनी अखाड़े और चतु:संप्रदाय की अगुवाई में निकाली गई, जिसमें 18 अखाड़ों के महंत और साधु-संत आशीर्वाद देते चल रहे थे। इस पेशवाई में संतों के विशाल काफिले की भव्यता देखते ही बन रही थी।

 

vrin2 1 वृंदावन कुंभ: पहले शाही स्नान पर आस्‍था की डुबकी, संतों की पेशवाई ने मोहा मन

 

स्‍नान से पहले यमुना की पूजन

माघ पूर्णिमा के मौके पर शाही पेशवाई के साथ जब साधु-संत कुंभ पहुंचे तो उन्‍होंने स्नान से पहले यमुना का पूजन किया। इसके बाद पहले शाही स्नान में हजारों संतों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भी यमुना में स्नान किया।

 

vrin1 1 वृंदावन कुंभ: पहले शाही स्नान पर आस्‍था की डुबकी, संतों की पेशवाई ने मोहा मन

 

हेलीकॉप्‍टर से की गई पुष्‍पवर्षा

पहले शाही स्‍नान के अवसर पर यमुना के घाटों पर उमड़े जनसैलाब से यमुना तट पर अभूतपूर्व विहंगम दृश्य दिखाई दे रहा था। शाही स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिसे देख संत और श्रद्धालु हर्षित हो गए। पहले शाही स्‍नान के दौरान कुंभ मेले में सुरक्षा के भी खास प्रबंध रहे। कदम-कदम पर पुलिस बल तैनात रहा और यमुना के घाटों पर गोताखोर लगाते हुए पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई थी।

 

vrin4 1 वृंदावन कुंभ: पहले शाही स्नान पर आस्‍था की डुबकी, संतों की पेशवाई ने मोहा मन

Related posts

यमुना प्रदूषण पर योगी गंभीर, बोले-2022 तक पुराने रूप में लौट आएंगी पतित पावनी

Pradeep Tiwari

पश्चिम बंगाल में हिंसा ने लिया जन्म, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Pradeep sharma

कौन है बलूच आर्मी जिसने पाकिस्तान की नाक में डाली नकेल?

Mamta Gautam