Breaking News यूपी

परिवर्तन की आवाजें उठनी शुरू, भाजपा की विदाई तय: अखिलेश यादव

WhatsApp Image 2021 09 05 at 6.35.29 PM परिवर्तन की आवाजें उठनी शुरू, भाजपा की विदाई तय: अखिलेश यादव

भदोही/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लाखों किसान भाजपा के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं तो भदोही में शिक्षक, बुनकर, नौजवान बहुत बड़ी तादाद में एकत्र हैं। यह परिवर्तन की आवाजें हैं जो उठ रही हैं। भाजपा का सत्ता से बेदखली होना तय है। समाजवादी पार्टी की 2022 के चुनावों में बहुमत से जीत होगी। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों- बुनकरों को बिजली की सुविधा मिलेगी और नौजवानों के रोजगार का इंतजाम होगा।

अखिलेश यादव रविवार को भदोही में आयोजित समाजवादी शिक्षक सभा के सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी. पाण्डेय ने की।

WhatsApp Image 2021 09 05 at 6.35.29 PM 1 परिवर्तन की आवाजें उठनी शुरू, भाजपा की विदाई तय: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान-नौजवान-शिक्षक हर वर्ग नाराज हैं। कोरोना के समय सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया। लोगों को खुद दवा, आक्सीजन का इंतजाम करना पड़ा। अस्पतालों में बेड नहीं मिला। आक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में लोग मौत के मुंह में चले गये। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कोरोना काल में जो हालत रही उससे देश का पूरी दुनिया में अपमान हुआ। कोरोना के समय समाजवादी सरकार में बनाये गये अस्पताल ही काम आए।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसानों का अधिकार छीना जा रहा है। नए कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों की खेती छिन जाएगी और खेती खत्म हो जाएगी। भाजपा ने सरकार में आने पर किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन किसान की आय दोगुनी होने की जगह कम हो गई। डीजल, पेट्रोल की कीमतें बढ़ गयी। मंहगाई दोगुनी हो गयी। रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ गये हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक यूनिट नयी बिजली नहीं बनायी। लेकिन बिजली का बिल महंगा हो गया। आम जनता को बढ़कर बिजली का बिल आता है।

WhatsApp Image 2021 09 05 at 6.35.32 PM परिवर्तन की आवाजें उठनी शुरू, भाजपा की विदाई तय: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने विकास को रोक दिया है। मुख्यमंत्री ने केवल शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री अपने पूरे कार्यकाल में एक भी अस्पताल ऐसा नहीं है जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों किया हो। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र की सम्पत्ति बेच रही है। सरकार की नीति ऐसी है, जिसके पास पैसा हो वह रेल, एयरपोर्ट, बीमा, बैंक, पोर्ट, सब खरीद सकता है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ गयी है। लोगों की जेब में पैसा नहीं है।

WhatsApp Image 2021 09 05 at 6.35.33 PM परिवर्तन की आवाजें उठनी शुरू, भाजपा की विदाई तय: अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जरूरत पर शिक्षकों की सरकार ने मदद नहीं की। उनकी मदद सिर्फ समाजवादी सरकार ने ही किया था। भदोही में कार्पेट मार्ट समाजवादी सरकार में बना। बुनकर आज सबसे ज्यादा परेशान है। हमने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा था ताकि उनका भविष्य बेहतर बने। अखिलेश यादव ने कहा कि आज सब जान गए हैं कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। अपना कोई संकल्प भाजपा ने पूरा नहीं किया। 42 प्रतिशत वोट के दावेदारी करने वाले अब बंद कमरों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं। भाजपा चुनाव हारने जा रही है। जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी।

Related posts

किसानों की कर्ज माफी के लिए सभी किसान संगठन हो एकजुट: योगेंद्र

Vijay Shrer

बुंदेलखंड की बेटियां खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ नाम कमाएं: उमा भारती

kumari ashu

सुरक्षा की गारंटी के बाद ही भारत जाधव के परिवार को भेजेगा पाकिस्तान: एमईए

Breaking News