Breaking News featured देश राज्य

AIADMK से निष्कासित नेता वीके शशिकला के पति का निधन

sasikala AIADMK से निष्कासित नेता वीके शशिकला के पति का निधन

AIADMK से निष्कासित नेता वीके शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा की चेन्न्ई में देर रात मौत हो गई। 76 वर्षीय नटराजन के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनका इलाज चेन्नई के ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में इलाज चल रहा था।

sasikala AIADMK से निष्कासित नेता वीके शशिकला के पति का निधनsasikala AIADMK से निष्कासित नेता वीके शशिकला के पति का निधन

चेन्नई के ग्लेनइगेल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल के हवाले से एएनआई ने बताया कि नटराजन की मौत कई अंगों के एक साथ काम बंद करने से हुई। अस्पताल द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया गया कि नटराजन का निधन 20 मार्च, 2018 की आधी रात 1 बजकर 35 मिनट पर हुआ। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई।

 

पांच दिन पहले ही उनको छाती में संक्रमण की शिकायत की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि छाती में नटाजन को गंभीर संक्रमण हो गया था। नाजुक हालत के चलते नटराजन को आईसीयू में भर्ती गया था और वह वेंटीलेटर पर सपोर्ट पर थे। पिछले साल भी लीवर और किडनी के प्रत्यारोपण के चलते नटराजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

आपको बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति रखने में दोषी पाए जाने के बाद बेंगलुरु के केंद्रीय कारागार में चार साल कैद की सजा काट रही हैं। पिछले साल आपातकालीन पैरोल मिलने के बाद उन्हेंने अपने पति से मुलाकात की थी।

Related posts

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर वार, कहा उन्हें सब कुछ आता है

bharatkhabar

राजस्थान में छिड़ी बहस, अशोक गहलोत ने खुद को बताया सीएम

mohini kushwaha

लखनऊ विधानसभा परिसर में सीएम योगी ने किया झंडारोहण, दी शुभकामनाएं

Shailendra Singh