featured देश यूपी राज्य

विवेक मर्डर केस: अखिलेश यादव ने की विवेक तिवारी के परिजनों से मुलाकात

पुुपपुप विवेक मर्डर केस: अखिलेश यादव ने की विवेक तिवारी के परिजनों से मुलाकात

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक विवेक तिवारी के परिजनों से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने की विवेक तिवारी के परिजनों से मुलाकात
अखिलेश यादव ने की विवेक तिवारी के परिजनों से मुलाकात

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

यादव ने पत्रकारों से कहा कि एपल कपंनी के अधिकारी की हत्या से उत्तर प्रदेश को देश दुनिया में शर्मसार होना पडा है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी तो क्या पुलिस वाले ही अब आम जनता की जान के दुश्मन बने हुये हैं। प्रदेश में एक के बाद एक हो रहे फर्जी एनकाउंटर से समूचा प्रदेश सहमा हुआ है।

योगी सरकार पर उठाए थे सवाल

उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर आपराधिक मामले दर्ज है। सपा लगातार कहती आ रही है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कानून व्यवस्था की बेहतरी की उम्मीद बेमानी है। मुख्यमंत्री सदन में डराने की भाषा बोलते है। वह पुलिस वालों को बोलते है ‘ठोक दो इनको‘। इसी का नतीजा है कि पुलिस खुलेआम लोगो को गोली मार रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले अलीगढ मुठभेड़ को लेकर पूरे देश ने भाजपा सरकार पर सवालिया निशान लगाया है। मानवाधिकार आयोग की तरफ से जितने नोटिस उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को मिले हैं, उतने किसी सरकार को नहीं मिले।

शुक्रवार रात की है घटना

बता दें कि लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में शुक्रवार रात यूपी पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की ओर से ऐपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले में आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी और संदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को नौकरी से बर्खास्त भी कर दिया गया है. दूसरी ओर, आरोपी पुलिस जवान ने खुद की आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात कही है.

Related posts

रालोद की रैली में जयंत चौधरी ने भरी हुंकार

piyush shukla

भारतीय नागरिकों की लीबिया यात्रा पर प्रतिबंध

bharatkhabar

जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल में शामिल होने से किया इंकार, पूर्व मुख्यमंत्री होना बताई बड़ी वजह

Trinath Mishra