- भारत खबर || नई दिल्ली
भगवान विष्णु की स्तुति-Vishnu Mantra कर व मंत्रों का उच्चारण कर अपने दिन को सुखद बनाया जा सकता है। पुराणों व शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। पुराणों में इस दिन का बहु प्रचलित मुख्य रूप से वर्णन भी है। इस दिन विशेष रूप से भगवान श्री हरि नारायण की पूजा की जाती है।
भक्तजनों को भगवान विष्णु की स्तुति-Vishnu Mantra करते हुए सुबह के समय विष्णु मंत्र सुनने चाहिए। इससे उस व्यक्ति को शास्त्र संसार के हर एक दुख से मुक्ति मिलती है व हर एक समस्याओं का निवारण मिलता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु सभी भक्तों के दुखों को उतारकर उसे एक नया जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।
विष्णु मंत्र जपने से होगी धन व सुख-समृद्धि की प्राप्ति
विष्णु मंत्र जपने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है व सुख समृद्धि वैभव और धन यश की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। विष्णु जी के मंत्र को सुनने से अनेकों बड़े काम बन जाते हैं। इसी के साथ साथ मां लक्ष्मी की असीम कृपा आपके घर में बनी रहेगी।
विष्णु मंत्र जपने से सभी रोग दोषों का निवारण होता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु जी की कृपा से आपके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।भगवान विष्णु की स्तुति बेहद लाभकारी एवं सुखद मानी जाती है। इसलिए आप खास करके गुरुवार के दिन विष्णु मंत्र का जाप करें। और अपने जीवन को सुखद बनाएं।
जाने किन मंत्रों Vishnu Mantra से करें भगवान विष्णु की स्तुति
सरल मंत्र
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।।
धन-वैभव एवं संपन्नता पाने का विशेष मंत्र
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।
इनका करें जाप
– श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
– ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
– ॐ विष्णवे नम: