featured यूपी

लखनऊ: कंचना बिहारी मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य का वर्चुअल शिलान्यास, जानिए इसकी खासियत  

लखनऊ: कंचना बिहारी मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य का वर्चुअल शिलान्यास, जानिए इसकी खासियत  

लखनऊ: राजधानी के कंचना बिहारी मार्ग (रिंग मार्ग से मैकाले टैंपो स्टैंड तक) के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास वर्चुअल रूप से किया गया। गुरुवार को इसका शिलान्‍यास उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टंडन ने वर्चुवल रूप से किया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित/नवीनीकृत किए जा रहे कंचना बिहारी मार्ग के 1.73 किमी. की इस सड़क पर 151.43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ये मार्ग शंकरपूरवा प्रथम और शंकरपुरवा द्वितीय क्षेत्र का मुख्य मार्ग है, जो बहुत बड़ी  आबादी को शहर से जोड़ता है। क्षेत्र की जनता के लिए सड़क निर्माण से काफी राहत मिलेगी। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशुतोष टंडन के नेतृत्व में इस मार्ग के निर्माण कार्य के लिए काफी दिनों से प्रयास जारी था।

प्रदेश में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल: उपमुख्‍यमंत्री

शिलान्यास के अवसर पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। लखनऊ में बड़ी संख्या में आरओबी, फ्लाई ओवर और सेतुओं का निर्माण किया गया है, किया जा रहा है और आगे भी होगा। प्रदेश में भी बड़ी संख्या में सड़कों की मरम्मत/नवीन सड़कों का निर्माण लघु सेतु और दीर्घ सेतुओं का भी निर्माण बड़ी संख्या में किया जा रहा है। जनता के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उप मुख्‍यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश के सभी जिलों में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की पवित्र भावना के साथ कार्य किए जा रहे हैं। जिस मार्ग के मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया है, उसमें डीबीएम से लेवलिंग कोट का कार्य, स्वीकृत लंबाई में बीसी का कार्य नाली मरम्मत एवं पुनर्निर्माण, थर्मोप्लास्टिक पेंट कैट आइस एवं साइनेज  के कार्य कराए जाएंगे।

इन्‍हें मिलेगा लाभ

उन्‍होंने कहा कि, शहरी मार्ग के निर्माण कार्य में नाली मरम्मत एवं नई नाली बनाने के साथ-साथ इंटरलॉकिंग का कार्य भी किया जाएगा। मार्ग के निर्माण कार्य में कंचना बिहारी मार्ग पर रिंग रोड से कामाख्या स्कूल तक के सड़क के दोनों ओर के क्षेत्र जिससे केशव बिहार बजरंग नगर, राजीव नगर, प्रगति बिहार, अलोक नगर, सीमान्त नगर एवं कल्याणपुर पश्चिमी आदि कॉलोनियां आती हैं। इस सड़क के निर्माण कार्य से यहां की जनता लाभान्वित होगी।

दो वार्डों की लाइफ लाइन है यह सड़क: मंत्री टंडन  

वहीं, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि, यह सड़क दो वार्डों की लाइफ लाइन है। इससे आवागमन की बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं, सड़क निर्माण कार्य के दौरान जलजमाव की समस्या को ध्यान में रखते हुए सड़क की दोनों ओर नाली निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए कामाख्या स्कूल कुकरैल से बसेरा मोड़ तक 600 मीटर भाग की नाली बनाते हुए इसे कुकरैल नाले में गिराया जाएगा। इसके लिए सड़क के दोनों और व्याप्त अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि, आगे नाली निर्माण कार्य के लिए मैकाले टैंपो स्टैंड से मैकाले चौराहे तक लगभग 160 मीटर के भाग में भूमिगत नाले का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसके लिए नगर निगम को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके बाद के भाग में यूनिटी चौराहा से गायत्रीपुरम आदि क्षेत्र की जल निकासी के लिए आलोक दुबे मार्ग होते हुए कुकरैल नाले तक नाली निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसकी लंबाई 1300 मीटर है। इससे करीब 50 हजार लोग लाभान्वित होंगे। इस निर्माण कार्य से यहां जलजमाव की समस्या भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

क्षेत्र में बनेगा नगरीय स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र: आशुतोष टंडन  

उन्‍होंने कहा कि, लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए 670 पीसीसी पोलों पर एबी केबिल लगाए जाने का कार्य मध्यान्चल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) द्वारा कराया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, इस क्षेत्र में एक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र भी बनकर तैयार हो रहा है। एक तालाब निर्माणाधीन है, जिसका सुंदरीकरण हो रहा है। एक तालाब के सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है, जो शीघ्र ही प्रारंभ होगा।

इस कार्यक्रम का संचालन लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता जे. के. बांगा ने किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव राय, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद व अन्य गणमान्य लोग वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

Related posts

सपा में शामिल हुए बसपा के ये दिग्गज नेता

Shailendra Singh

Kanjhawala Case: जानिए कौन हैं आईपीएस शालिनी सिंह, जिन्हें अमित शाह ने सौंपी कंझावला कांड की जिम्मेदारी

Rahul

ट्विटर पर स्मृति ने छेड़ी ‘SCAM’ वॉर

kumari ashu