Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मनोरंजन

क्रिकेट जगत में मशहूर होने से पहले इस दुकान की डिश के दिवाने थे विराट, सुनकर चैंक जाएंगे आप

fc2c3121 00a0 4d0a b898 420888261e0b क्रिकेट जगत में मशहूर होने से पहले इस दुकान की डिश के दिवाने थे विराट, सुनकर चैंक जाएंगे आप

बर्थडे स्पेशल। क्रिकेट की दुनिया में अपने नाम से नहीं बल्कि अपनी फिटनेस और लंबे छक्कों ने पहचाने जाने वाले विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचा रखा है। इस समय विराट यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। विराट अपने काम और अपनी फिटनेस को लेकर एकदम सचेत रहते हैं। अगर हम आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पंसदीदा डिश में बारे में बात करे तो वह डिश किसी बड़े होटल की नहीं है, बल्कि दिल्ली की एक छोटी दुकान के छोले भटूरे हैं। जो उन्हे बहुत ही पसंद हैं।

दिल्ली में की क्रिकेट ट्रैनिंग-

बता दें कि कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका स्कूल- कॉलेज और क्रिकेट की ट्रेनिंग दिल्ली में ही हुई थी। जब कोहली से उनकी पसंदीदा डिश के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जो जवाब दिया था उसने सभी को हैरान कर दिया था। कोहली को किसी फाइव स्टार होटल की फैंसी डिश नहीं बल्कि दिल्ली के ठेले पर मिलने वाले छोले भटूरे बहुत पसंद थे। अपने कॉलेज के दिनों में कोहली यहां पर अक्सर छोले भटूरे खाने आते थे और एक्स्ट्रा अचार की डिमांड भी करते थे। छोले भटूरे सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े चाव से खाए जाते है। इसका मजेदार स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है और जब बात दिल्ली के फेमस रामा छोले भटूरे की हो, तो क्या ही कहना। कोहली अपनी डाइट को लेकर हमेशा ही कॉन्शियस रहते हैं। लेकिन वो भी दिल्ली के इन छोले भटूरे के दीवाने हैं।

क्या है स्पेशल छोले भटूरों का राज-

रामा छोले भटूरे की दुकान 23 साल पुरानी है। 13 साल पहले जब विराट कोहली यहां रहते थे तब वो लगभग हर वीकेंड ही यहां छोले भटूरे खाने आते थे। यहां एक प्लेट भटूरे की कीमत 60-80 रुपए है। यहां के भटूरे इसलिए भी मशहूर है क्योंकि इसके अंदर पनीर की स्टफिंग की जाती है। यहां पर छोलों को स्पेशल मसालों में पकाया जाता है। जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। यहां छोले-भटूरों के साथ हरी चटनी, गाजर और मिर्च के अचार भी सर्व किया जाता है।  इसी अचार को कोहली एक्स्ट्रा मांग मांगकर खाया करते थे। कोहली के फेवरेट छोले-भटूरे की दुकान दिल्ली के तिलक नगर में है। इसका नाम है रामा छोले भटूरे। इस दुकान में विराट तब आते थे जब वो मशहूर क्रिकेटर नहीं थे।

Related posts

शरद यादव के बयान पर वसुंधरा ने किया पलटवार कहा, चुनाव आयोग करे कार्रवाई

mahesh yadav

राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या

Rani Naqvi

Chandrayaan 3 Moon Landing: चांद से बस 25 किमी दूर भारत का चंद्रयान-3, जानें कब करेगा Moon पर लैंड

Rahul