Breaking News featured खेल मनोरंजन

अनुष्का के बर्थ डे पर विराट कोहली ने दिया ये सरप्राइज, वीडियो देखकर हो जाएंगे खुश

anushka virat अनुष्का के बर्थ डे पर विराट कोहली ने दिया ये सरप्राइज, वीडियो देखकर हो जाएंगे खुश

अनुष्का शर्मा आज साल की हो चुकी हैं। इस मौके पर टीम इंडिया के कप्तान और उनके पति विराट कोहली ने केक खिलाकर सोशल मीडिया पर उनको विश किया। अनुष्का फिलहाल बेंगलुरु में हैं और रॉयल चैलेंजर्स टीम को को सपोर्ट कर रही है। कल रात विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक मॉल में स्पॉट हुए। बर्थडे से पहले विराट कोहली ने अनुष्का को हॉलीवुड फिल्म ‘Avengers’ दिखाई। बता दें कि इस वक्त एवेंजर्स ने इंडिया में खूब धूम मचाई हुई है। इस दौरान अनुष्का और विराट के साथ साथ टीम के बाकी खिलाड़ी भी थे। देर रात ये कपल मॉल पहुंचा था। जहां उन्होंने फिल्म देखी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

 

 

उनके बर्थडे पर विराट ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “मेरे प्यार को जन्मदिन की बधाई। आप सबसे सकारात्मक व ईमानदार शख्स हैं जिन्हें मैं जानता हूं। आपको प्यार।” आज बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। जिसमें हो सकता है कि ग्राउंड पर अनुष्का शर्मा भी नजर आए और जीत के साथ बर्थडे पार्टी करें।

 

Happy B’day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Apr 30, 2018 at 9:07pm PDT

 

बता दें, अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म सुई धागा की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं और खाली वक्त में वो पति विराट कोहली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं और आईपीएल में आरसीबी को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। वह अपने जीवन के इस नए दशक की शुरुआत बेघर जानवरों के लिए पशु आश्रय का निर्माण कर करना चाहती हैं. पिछले साल क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने वाली अभिनेत्री ने इस खास दिन पर अपनी परियोजना की घोषणा की।

Related posts

…तो ऐसे 2022 का चुनाव जीतेंगे ओम प्रकाश राजभर

Shailendra Singh

 पुलिस का मुखबिर तंत्र फ़ेल, तीसरी आंखे के भरोसे राजधानी पुलिस

Aditya Mishra

लखनऊ: निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूर मलबे में दबे, हालत गंभीर

Saurabh