featured खेल देश

बर्फीली वादियों में पत्नी अनुष्का के साथ जन्मदिन मना रहे हैं विराट कोहली

ि्ुे्ु बर्फीली वादियों में पत्नी अनुष्का के साथ जन्मदिन मना रहे हैं विराट कोहली

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए सोमवार का दिन बेहद खास है। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे विराट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिसंबर 2017 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है।

ि्ुे्ु बर्फीली वादियों में पत्नी अनुष्का के साथ जन्मदिन मना रहे हैं विराट कोहली

उत्तराखंड में है विराट-अनुष्का!

ऐसे में यह कपल बर्फबारी और हसीन वादियों के बीच इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। खबरों की माने तो विराट-अनुष्का अकेले में समय गुजारने उत्तराखंड पहुंचे हैं। शनिवार को विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उन्होंने नरेंद्रनगर स्थित मशहूर आनंदा रिजोर्ट का रूख किया।

दिवाली के दिन वापस लौटेगें 

उनका आगमन इतना गुपचुप रहा कि किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। होटल सूत्रों के मुताबिक उनका ऋषिकेश में एक दिन राफ्टिंग और कैंपिंग का कार्यक्रम भी है। विराट और अनुष्का 7 नवंबर दीपावली के दिन वापस लौटेंगे।

अनुष्का शर्मा ने की वरुण की तारीफ कहा, अच्छे ब्वॉयफ्रेंड हैं और अच्छे पति बनेंगे

उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले भी काफी समय नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में बिताया था। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि यह दंपति हरिद्वार में आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी पहुंचेंगे। दरअसल, जब भी अनुष्का उत्तराखंड आई हैं तो हरिद्वार पथरी स्थित अंबुवाला में अपने गुरु के यहां अवश्य गई हैं।

एक साल बाद विराट कोहली ने बताई अनुष्का शर्मा से शादी करने की वजह

बीते साल अनुष्का पहली बार विराट को लेकर हरिद्वार आई थी। जहां दोनों के शादी की तारिख अनंत बाबा ने तय की थी। याद हो कि अनुष्का का दून के नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ नाम से पुश्तैनी आवास है। यहीं पर वे बचपन में रही हैं। इस घर में अब अनुष्का की दादी, चाचा, चाची रहते हैं। हालांकि अब अनुष्का यहां काफी कम आती हैं, लेकिन जब भी आती हैं बचपन को याद कर खूब खुश हो जाती हैं, लेकिन हो सकता है कि वे यहां भी आएं।

अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पहली बार पति संग खाया खाना, आंखों में आए आंसू

Related posts

मध्य प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा अब धार्मिक-सामाजिक संगठनों के हवाले: शिवराज चौहान

bharatkhabar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र में फूकेंगे चुनावी रैली का बिगुल

Rani Naqvi

कोविड रोकथाम के लिए टीम-11 को सीएम योगी ने दिए ये बड़े दिशा-निर्देश

Aditya Mishra