नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चाओं में थी। जिसके बाद आज क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर से खुशी की खबर आ रही है। मुंबई के अस्पताल में आज दोपहर अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। यानि टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली पापा बन गए हैं। आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका नए साल के मौके पर सभी इंतजार कर रहे थे। साल 2021 की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।
विराट कोहली ने ट्वीट कर दी जानकारी-
बता दें कि अनुष्का ने सोमवार के दिन एक बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी साझा की। उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिलनी भी शुरू हो गई हैं। खासकर की फिल्म और स्पोर्ट्स जगत से कपल को बधाइयां मिल रही हैं। स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने विराट कोहली को शुभकामनाएं दी हैं और उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है। विराट कोहली ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को ये खुशखबरी दी। विराट के इतना कहने की ही देरी थी कि सभी फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और एक के बाद एक बधाइयों की लड़ीयां लग गईं। विराट ने पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का के स्वास्थ्य के बारे में भी अपडेट दिए। उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषा में ये खुशखबरी साझा की जिसे सुनने के लिए पूरा देश बेकरार था।
विराट कोहली को पापा बनने पर मिली रही बधाईयां-
विराट के घर जब से नन्ही परी का जन्म हुआ है, तब से विराट को बधाई देने के लिए लोगों को तांता लगा हुआ है। जिसके चलते क्रिकेटर इरफान पठान ने भी दोनों को बधाई दी है. उन्होंने दोनों को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं दी है। क्रिकेटर रवीचंद्रन अश्विन ने भी अनुष्का और विराट को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विराट-अनुष्का को बेटी के जन्म की बधाई, क्लब में स्वागत है। इसी बीच क्रिकेटर शिखर धवन ने भी बधाई दी है। उन्होंने विराट-अनुष्का को बेटी के जन्म पर बधाई और बच्ची को प्यार दिया है। इसके साथ विराट कोहली को पापा बनने पर खूब बधाईयां मिल रही हैं।