खेल मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधने जा रहे विराट-अनुष्का, इटली में बुक हुई जगह

virat anushka शादी के बंधन में बंधने जा रहे विराट-अनुष्का, इटली में बुक हुई जगह

नई दिल्ली। अनुष्का और विराट कोहली का प्यार किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर हाथ में हाथ डाले कभी फिल्म प्रिमियर पर तो कभी क्रिकेट फंक्शन पर तो कभी किसी अवार्ड फंक्शन में साथ नजर आ जाते हैं। इनकी शादी के चर्चे भी बहुत हुए और अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं।

जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। शादी की तारीख 10-11-12 के आस- पास बताई जा रही है। हाल ही में अनुष्का की डिजाईनर सब्याची मुख़र्जी को अनुष्का के घर में देखा गया। इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका शादी का लहंगा सब्याची ही डिजाईन कर रहीं हैं।

 

virat anushka शादी के बंधन में बंधने जा रहे विराट-अनुष्का, इटली में बुक हुई जगह

माना जा रहा है कि ये शादी इटली में होगी और विराट के परिवार के लिए इटली में बुकिंग हो चुकी है। शादी में किसी क्रिकेटर के बुलाए जाने की खबर नहीं है। शादी सिर्फ करीबी लोगों के बीच में होगी।

हालांकि अनुष्का शर्मा की तरफ से ऐसी किसी प्लान के बारे में कोई बात नहीं की गई है। इन खबरों का खंडन करते हुए कहा जा रहा है कि शादी जैसा कोई भी कार्यक्रम नहीं होने वाला है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मान्यवर के शादी के एड में विराट और अनुष्का साथ नजर आए थे। एस वीडियो में अनुष्का और विराट को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि दोनो एक्टिंग कर रहें हैं। इस एड के बाद से ही दोनों की शादी की खबरें क्रिकेट फील्ड से लेकर बॉलीवुड गलियारों में उड़ने लगीं। अनुष्का इस बात को साफ कर चुकीं हैं कि शादी तो उन्हें करनी है, लेकिन कब ये अभी तय नहीं है।

Related posts

कंगना ने ट्रोर्ल्स को दिया जवाब, कहा- बिकिनी में पिक्चर देख लोग दे रहे लेक्चर

Shagun Kochhar

शबाना आजमी ने ‘48वें आईएफएफआई महोत्सव’ का बहिष्कार करने का किया आग्रह

Rani Naqvi

…जब हसीनाएं बेचेंगी हीरे !

bharatkhabar