वॉशिंगटन। आजकल जहां भी जाओ सिर्फ प्रियंका ही प्रियंका है फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड। लेकिन आज हम आपको प्रियंका के बिंदास अंदाज एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप सच में सोच में पड़ सकते है? और हो सकता है कि आप गाना भी गाने लगे…वही गाना मैं टल्ली टल्ली मैं टल्ली हो गई। दरअसल प्रियंका आजकल अपने क्वांटिको शो में काफी बिजी चल रही है और इसी दौरान वो एक कॉमेडी शो द एलेन डीजेनरस का हिस्सा बनी लेकिन वहां पर कुथ ऐसा हुआ जिसे प्रियंका बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कर पाई और एक की घूंट में सचमुच टल्ली हो गई।
ऑस्कर अवार्ड होस्ट कर चुकी द एलेन डीजेनरस की होस्ट ने प्रियंका को ऑन कैमरा टकीला ऑफर किया जिसे इस देसी गर्ल ने बिना किसी हिचकिचाहट के झट से पी लिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसी साल में आयोजित हुए ईमीस आवार्डस से पहले वो काफी भूखी थी और उन्होंने खाली पेट ही टकीला पर हाथ साफ कर दिया जो कि उन्हें बहुत चढ़ गई थी। तो है ना इंट्रस्टिंग.. सोशल मडिया पर काफी वायरल और बन जाइए इस देसी गर्ल के अनोखे अंदाज का हिस्सा।