featured राजस्थान

भाजपा के खिलाफ भरतपुर से वायरल हो रहा ये वीडियो, देखिए लगे कितने गंभीर आरोप

bharatpur भाजपा के खिलाफ भरतपुर से वायरल हो रहा ये वीडियो, देखिए लगे कितने गंभीर आरोप
राजेन्द्र शर्मा जती, संवाददाता, भरतपुर

भरतपुर के नगर निगम कांग्रेस के महापौर कोरोना महामारी पर देश के हालात पर नरेंद्र मोद , बीजेपी, और आरएसएस पर जमकर बरसे हुए कहा कि उनके झूठे राष्टवाद एवं हिदुत्वाद ने सभी को असहाय और भिखारी बना दिया है।

भरतपुर में इन दिनों सोशल मीडिया पर भरतपुर नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार जाटव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में महापौर अभिजीत कुमार जाटव ने कहा कि जिन देशों की भारत मदद करता था आज देश उन्हीं से भीख मांग रहा है। 28 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री ने बयान दिया था कि देश ने कोविड महामारी पर प्रभावी नियत्रंण पा लिया है। 7 मार्च 2021 को चिकित्सा मंत्री ने बयान दिया था कि हम कोरोना महामारी के अन्तिम चरण में है। इसके बाद 30 मार्च 2021 को फिर दोहराया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है स्थिति नियंत्रण में है।

जब देश के प्रधानमंत्री, चिकित्सा मंत्री देश की जनता को आश्वस्त कर रहै हैं तो लोगों की लापरवाही में उनकी क्या गलती है। झूठे राष्ट्रवाद और हिंदुत्ववाद ने सभी को असहाय और भिखारी बना दिया है। महामारी से लड़ने के लिए एकजुट होने की बात कही जा रही है, लेकिन कभी एकजुटता के प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया गया। देश में मानव से मानव को लड़ाया गया है।

देश को जाति धर्म के नाम पर लड़ाया गया है। जबकि महामारी पर विजय पाकर ही मुक्ति पाई जा सकती है। अगस्त 2018 में केरल में बाढ आई थी। उस समय यूएई ने 700 करोड़ की सहायता का प्रस्ताव दिया था उसे सरकार ने ठुकरा दिया क्योंकि सरकार लैफ्ट फ्रन्ट को कमजोर देखना चाहती थी।

Related posts

Covid-19: पहली डोज का बच्चों पर दिख रहा है सकारात्मक असर

Aditya Mishra

ट्रंप ने दी धमकी, दम है तो 4 नवंबर के बाद ईरान से खरीद कर दिखाए तेल

mahesh yadav

WHO चीफ की चेतावनी: ओमिक्रॉन को आखिरी वैरिएंट समझना खतरनाक, सही कदम उठाना जरूरी

Rahul