featured देश राज्य

दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर 550 से अधिक मामले दर्ज, 300 लोग गिरफ्तार

sc दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर 550 से अधिक मामले दर्ज, 300 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली की रात पटाखे जलाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के 550 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। दिवाली की रात पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से 2776 किलो पटाखे भी जब्त किए।

sc दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर 550 से अधिक मामले दर्ज, 300 लोग गिरफ्तार

 

वहीं अवैध रूप से पटाखों की बिक्री के संबंध में 72 मामले दर्ज किए गए और इसमें कुल 87 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (आज्ञा का उल्लंघन) के तहत करीब 562 मामले दर्ज किए गए हैं और शीर्ष अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में 310 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें बाद में जमानत दे दी गई है ।

उन्होंने बताया कि शीर्ष अदालत के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में 24 किशोरों के खिलाफ भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली की रात पटाखे जलाने की समय सीमा रात 8 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित की थी। साथ ही कोर्ट ने केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल का आदेश दिया था। कोर्ट ने पुलिस को अपने आदेश के पालन के लिे पुलिस की जिम्मेदारी भी तय की था।

Related posts

ब्रिटेन में लेबर पार्टी की महिला सांसद जो कॉक्स की हत्या

bharatkhabar

Viral Video: प्रेमी के भाई को तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर डंडे से पिटाई

Shailendra Singh

Goa Election 2022 Result Live Updates: BJP= 20, INC =12,TMC= 02, AAP=02 (रुझान)

Neetu Rajbhar