featured खेल देश

विनेश फोगाट एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

विनेश फोगाट विनेश फोगाट एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड दर्ज किया है।इसी रिक़ॉर्ड के साथ वह वह पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं, जिन्होंने एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया हो। आपको बता दें कि फोगाट ने 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

 

विनेश फोगाट विनेश फोगाट एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
विनेश फोगाट

 

मालूम हो कि गोल्ड मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में विनेश ने जापान की इरी युकी को 6-2 से शिकस्त दी है। गौरतलब है कि भारत ने एशियाई खेलों में अभी तक दो ही गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। दोनों ही पदक कुश्ती से मिले हैं।

हॉकीःअगस्त में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

फोगाट से पहले रविवार को बजरंग पूनिया (पुरुष) ने इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल जीत कर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को समर्पित किया था। मालूम हो कि सोमवार को भारत की विनेश जब अपनी बाउट में उतरीं, तब वह पैर में दर्द की समस्या का सामना कर रहीं थीं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने सफलता अर्जित की उससे साबित हो गया कि उन्होंने दर्द अपना मजबूती माना है।

एशियाई खेलों के प्रचार के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो किया नृत्य

इससे पहले सेमीफाइन में उन्होंने कोरिया की पहलवान किम को पटखनी दी थी। इस मुकाबले में विनेश ने किम को कोई मौका ही नहीं दिया और बाउट शुरू होते ही कुछ ही पलों में 11 अंक बटोर कर तकनीकी आधार 11-0 से मुकाबला अपने नाम किया था।

अगली बाउट में उन्होंने कोरिया की हजुंगजू किम को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था। उनका सेमीफाइनल मैच केवल 75 सेकेंड चला और वह (फितले)दांव के साथ फाइनल में पहुंचीं। आपको बता दें कि वह 4-0 से आगे थीं और फिर तीन बार विरोधी खिलाड़ी को पलट दिया था।

महेश कुमार यदुवंशी 

Related posts

उदयपुर में भीषण बस हादसा, पीएम ने जताया शोक

Pradeep sharma

अमेरिका: पुलिसर्किमयों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में 4 घायल, एक की मौत

rituraj

ताइवान द्वारा चीनी विमान मारने के दावे को चीन ने बताया झूठा

Samar Khan