featured भारत खबर विशेष

दुनिया के इस अजीब गांव में हमेशा क्यों सोते रहते हैं लोग ?

sleep 1 दुनिया के इस अजीब गांव में हमेशा क्यों सोते रहते हैं लोग ?

दुनियाभर में रावण के भाई कुंभकरण की नींद की चर्चा आम है। हम सभी जानते हैं की महीनों तक सोने वाले कुंभकरण को वरदान की वजह से इतनी नींद आती थी। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जहां लोग कभी भी कहीं भी सो जाते हैं और नींद एक या दो दिन की नहीं बल्कि महीनों तक की होती है। और कमाल की बात ये हैं कि, इन लोगों के पता ही नहीं चलता कि, वो कहां और कैसे सो रहे हैं?

sleep 3 दुनिया के इस अजीब गांव में हमेशा क्यों सोते रहते हैं लोग ?
चलिए आपको बताते हैं इस अजीब गांव के रहस्य..
कजाकिस्तान के कलाची नाम के इस गांव में लोग ऐसे सोते है और इतना सोते हैं जिसकी कोई भी कल्पना नहीं कर सकता। उत्तरी कजाकिस्तान में बसे इस गांव के लोग रहस्यमयी तरीके से सोने की बीमारी से पीड़ित हैं। जब ये लोग एक बार सो जाते हैं तो कई दिनों और महीनों तक नहीं उठते।

कलाची गांव से कई दिनों तक सोने का पहला मामला साल 2010 में सामने आया था। कुछ बच्चे अचानक स्कूल में गिर गए थे और सोने लगे थे. इसके बाद इस बीमारी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ने लगी. तभी से वैज्ञानिक इस गांव पर रिसर्च कर रहे हैं।

अभी तक डॉक्टर और वैज्ञानिक भी इस बीमारी का पता नहीं लगा पाए हैं कि आखिर लोग इतने दिनों तक कैसे सोते रहते हैं। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसा यहां के दूषित पानी की वजह से हो रहा है। रहस्यमयी तरीके से सोने के कारण इस गांव को अब ‘स्लीपी होलो’ भी कहा जाने लगा है।
इल गांव की आबादी करीब 600 है। इस गांव के करीब 14 फीसदी लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इस गांव के लोगों की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि जिनको भी ये बीमारी है उनको पता ही नहीं चलता की वो सो गए हैं।

वैज्ञानिकों ने गांव के लोगों को बेवक्त आने वाली नींदो के लेकर काफी शोध किया। मगर कोई ठोस वजह नहीं पता चली। वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि लोगों की नींद के लिए इस गांव का प्रदूषित पानी जिम्मेदार है।

कई तरह के मेडिकल टेस्ट के बाद वैज्ञानिकों ने ये पाया कि गांव के पानी में कार्बन मोनो-ऑक्साइड है और इसी वजह से कलाची गांव के लोग कई-कई महीनों तक सोते रहते हैं।
गांव के भू-जल में ये कार्बन मोनो-ऑक्साइड पास की उस यूरेनियम खदान से आई है, जिसका सालों से इस्तेमाल नहीं हुआ है।

https://www.bharatkhabar.com/beela-rajesh-is-out-of-the-battle-of-covid-19/
हालांकि नींद की इस बीमारी की वजह से गांव वालों का जीवन मुश्किल हो गया है।
और इसका जवाब फिलहाल तो किसी डॉक्टर और वैज्ञानिक के पास भी नहीं है। ये गांव पूरी दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है।

Related posts

हाफिज ने दी भारत को धमकी : कहा हम दिखाएंगे सर्जिकल स्ट्राइक का नमूना

shipra saxena

पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, राफेल पर क्यों नहीं जवाब दे रहे पीएम मोदी?

mahesh yadav

लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, जानें किस फिल्म में दिखाएंगी अपना जलबा

Aman Sharma