featured यूपी

गैंगस्टर विकास दुबे का साथी प्रभात मिश्रा पाया गया कोरोना पॉजिटिव

vikas kanpur 1 गैंगस्टर विकास दुबे का साथी प्रभात मिश्रा पाया गया कोरोना पॉजिटिव

कानपुर गोलीकांड में आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे का साथी प्रभात मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

कानपुर। कानपुर गोलीकांड में आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे का साथी प्रभात मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे बुधवार को ही 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। इसके अलावा विकास दुबे के अन्य दो सहयोगी अंकुर और श्रवण 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। बता दें कि प्रभात मिश्रा को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उसे शेल्टर देने वाला अंकुर भी पुलिस की गिरफ्त में है।

बता दें कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। विकास दुबे के फरीदाबाद में होने की खबर पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। इसके बाद यूपी की एसटीएफ टीम ने गुरुग्राम, दिल्ली और फरीदाबाद में लोकल पुलिस के साथ छापेमारी की, लेकिन विकास दुबे नहीं मिला।

https://www.bharatkhabar.com/coronavirus-being-airborne-as-claimed-by-scientists/

वहीं जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे फरीदाबाद के सेक्टर 87 में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुका था। विकास के साथ कानपुर से फरीदाबाद आए शख्स प्रभात मिश्रा और फरीदाबाद में शेल्टर देने वाले अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 4 पिस्टल भी बरामद हुई हैं।

विकास दुबे प्रभात मिश्रा के साथ फरीदाबाद सेक्टर 87 अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा था। सेक्टर 87 के बाद होटल में रुकने का प्लान बना था। पुलिस की रेड से पहले ही विकास दुबे होटल से भाग गया। गिरफ्तार अंकुर और प्रभात ने बताया कि विकास दुबे ने नीले रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी।

Related posts

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप-हत्या मामले में फूटा बॉलीवुड अभिनेत्रियों का गुस्सा

Rani Naqvi

कोरोना वायरस महामारी के बीच लगी उत्तराखंड के जंगलों में आग, सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल

Rani Naqvi

सीएम योगी से मिले अक्षय कुमार, फिल्‍म ‘रामसेतु’ को लेकर हुई चर्चा

Shailendra Singh