featured यूपी

फर्जी आईडी इस्तेमाल कर उज्जैन पहुंचा था विकास दुबे, पुलिस के हत्थे चढ़ा

kanpur 5 फर्जी आईडी इस्तेमाल कर उज्जैन पहुंचा था विकास दुबे, पुलिस के हत्थे चढ़ा

उज्जैन में पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘कानपुर का दरिंदा’ विकास दुबे पॉल के नाम की फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहा था।

नई दिल्ली: उज्जैन में पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘कानपुर का दरिंदा’ विकास दुबे पॉल के नाम की फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहा था। वह राजस्थान के कोटा से सड़क के रास्ते उज्जैन पहुंचा था। विकास दुबे के साथ ही एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद ऐसी जानकारी आई थी कि विकास दुबे फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहा था।

वहीं दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा था, यहां पर उसे एक गार्ड ने पहचान लिया था। उसकी पहचान कन्फर्म होने पर उज्जैन पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।’

https://www.bharatkhabar.com/know-who-is-this-man-shouting-i-am-kanpur-vikas-dubey/

वहीं गिरफ्तारी के बाद भी विकास दुबे पुलिस पर रौब जमाता नजर आया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस उसे गाड़ी में बिठाने ले जा रही है और उसे दो-तीन पुलिसकर्मियों ने पकड़ रखा है। तभी विकास दुबे जोर से चिल्लाता है, ‘मैं विकास दुबे हूं.. कानपुर वाला।’ तभी एक कॉन्स्टेबल ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दुबे चुप हो गया।

हालांकि, विकास दुबे की दूसरे राज्य में अचानक हुई इस गिरफ्तारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई विपक्षी नेताओं ने भी इस गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया है कि सरकार स्पष्ट करे कि यह गिरफ्तारी है या सरेंडर।

Related posts

अक्षय कुमार ने पीठ दर्द और बुखार के बावजूद गुड न्यूज़ के एक गाने की पूरी की शूटिंग 

Rani Naqvi

एक्शन मोड में नजर आई डीएम चंद्रकला, सफाई का किया निरीक्षण

shipra saxena

रेलवे उल्टा पूल के निर्माण कार्य मे हो रहे विलंब को लेकर लोगों ने आक्रोश

Rani Naqvi